शी चिनफिंग :खुशहाली में हर जाति के लोग हों शामिल

2020-06-09 15:16:18 CRI

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने 8 जून को पश्चिमोत्तर चीन के निंगश्या ह्वेइ स्वायत्त प्रदेश का निरीक्षण दौरा किया। वूचोंग शहर के लीथोंग जिले स्थित चिंनहुआयुआन सामुदायिक क्षेत्र में शी चिनफिंग ने स्थानीय लोगों के साथ स्नेहपूर्ण बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम चीनी राष्ट्र महा परिवार के सदस्य हैं। गरीबी उन्मूलन, व्यापक खुशहाली, आधुनिकीकरण की प्राप्ति के दौरान किसी भी जाति के नागरिक पीछे नहीं छूटने चाहिए। हमें हाथ मिलाकर आगे बढ़ना होगा। इससे न केवल चीनी राष्ट्र की पाँच हज़ार वर्षीय सभ्यता जाहिर होती है, बल्कि चीनी विशेषता वाली समाजवादी व्यवस्था की उत्कृष्टता भी दिखाई दे रही है।

न्यांगश्या ह्वेइ स्वायत्त प्रदेश में हान, ह्वेइ, वेवुर आदि कुछ जातियों के लोग बसते हैं, जो चीन में पाँच स्वायत्त प्रदेशों में से एक है। चिनहुआयुआन बस्ती में 13,850 लोग रहते हैं, जिनमें आधा भाग अल्पसंख्यक जाति के लोगों का है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम