शी चिनफिंग के शानशी प्रांत का निरीक्षण दौरा

2020-05-12 10:38:30 CRI

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 11 मई को शानशी प्रांत का निरीक्षण दौरा शुरु किया। उस दिन दोपहर बाद उन्होंने सबसे पहले ताथोंग शहर के यूनचओ जिले में जैविक पीले फूल मानकीकृत रोपण आधार क्षेत्र और शीफिंग कस्बे में स्थित फ़ागछंग नए गांव की यात्रा की, जहां शी चिनफिंग ने स्थानीय गरीबी उन्मूलन की स्थिति के बारे में जाना। इसके बाद उन्होंने यूनकांग गुफ़ा का दौरा कर वहां के ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की स्थिति का जायजा लिया।

बता दें कि शानशी प्रांत “हुआश्या की पूर्वज भूमि” से मशहूर है, यहां हुआश्या तो चीनी राष्ट्र का एक और नाम है। यह प्रांत चीन में ऊर्जा उत्पादन का बड़ा प्रांत है। फरवरी 2020 में शानशी प्रांत के 58 गरीब गांव गरीबी से बाहर निकले हैं, तभी इस प्रांत में गरीबी की स्थिति आम तौर पर समाप्त हो गई। यूनकांग गुफ़ा पांचवीं शताब्दी में विश्व नक्काशी कला का उच्चतम स्तर का प्रतिनिधित्व है, जो तुंगहुआंग शहर में मकाओ गुफ़ा, लोयांग शहर में लोंगमन गुफ़ा को मिलकर चीन में तीन महा गुफ़ा से नाम से सुविख्यात है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम