शी चिनफिंग ने शानक्सी प्रांत का दौरा किया

2020-04-21 11:48:12 CRI

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी चिनफिंग ने 20 अप्रैल को उत्तर पश्चिमी चीन के शानक्सी प्रांत का दौरा किया। उन की यात्रा का प्रथम पड़ाव था शांगलो शहर के न्यूपेईल्यांग प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र। उन्होंने वहां पारिस्थितिक संरक्षण तथा गरीबी उन्मूलन की जानकारी प्राप्त की।

16,418 हेक्टेयर विशाल न्यूपेईल्यांग प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र छीनलींग पर्वत के पूर्वी भाग में स्थित है। जिसे जैव विविधता संपन्न क्षेत्र माना जाता है। जंगली पशुओं के अलावा इस क्षेत्र में ग्लेशियर के अवशेष तथा दुर्लभ पशु और पेड़ पौधों के संसाधन मौजूद हैं। इसे चीन के 40 सर्वोच्च प्राथमिकता वाले जैव विविधता संरक्षण क्षेत्रों में से एक माना जाता है।

रेडियो प्रोग्राम