शी चिनफिंग ने महामारी की रोकथाम और नियंत्रण करने की लड़ाई जीतने की मांग की

2020-03-11 22:51:44 CRI

2019 की अंत से 2020 की शुरूआत तक चीन के हू पेई प्रांत के वूहान और अन्य क्षेत्रों में नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया महामारी शुरू हुई। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने इस पर बड़ा ध्यान दिया और जल्द ही इसका मुकाबला करने की व्यवस्था की, वूहान शहर और हू पेई प्रांत को महामारी की रोकथाम और नियंत्रण करने की प्राथमिकता दी, महामारी के फैलाव को मज़बूती के साथ रोकने महामारी की रोकथाम और नियंत्रण करने की लड़ाई जीतने की मांग की।

शी चिनफिंग ने ज़ोर देते हुए कहा कि हमें हू पेई और वूहान की रक्षा करने की लड़ाई को पूरी तरह से जीतना चाहिए। अगर वूहान की रक्षा करने का युद्ध जीता जाता है, तो हू पेई की रक्षा करने का युद्ध भी जीता जाएगा। अगर हू पेई की रक्षा करने का युद्ध जीता जाता है, तो पूरे देश की रक्षा करने का युद्ध भी जीता जाएगा।

इस तरह एक युद्ध शुरू हुआ है, इस युद्ध का मुख्य मैदान वूहान शहर और हू पेई प्रांत में है।

रेडियो प्रोग्राम