(वीडियो) प्रिंस हैरी की मंगेतर के नाम पर लंदन चिड़ियाघर के पशुशावक का नाम

2018-01-19 16:10:55 CRI

पिछले दिसंबर में ब्रिटेन के लंदन चिड़ियाघर में एक ओकापीया जॉनस्टोनी नामक पशुशावक जन्म हुआ है। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी आगामी 19 मई को शाही शादी करेंगे। बताया जाता है कि लंदन चिड़ियाघर ने प्रिंस हैरी की मंगेतर के नाम पर इस पशुशावक को नाम देने का फैसला किया।

ओकापीया जॉनस्टोनी एक अफ्रीकी लुप्तप्राय जानवर है। उसकी गर्दन बहुत लम्बी होती है, लेकिन त्वचा ज़ेबरा की जैसी है। उसकी जीभ भी बहुत लम्बी है, इसलिए वे जीभ से अपनी आँखें और कान साफ कर सकते हैं।

(मीरा)

रेडियो प्रोग्राम