10 कहावत से जुड़ी कथा--छु राज्य के लोकगीत से हार मानने की कहानी

2017-11-28 21:36:01 CRI

10 कहावत से जुड़ी कथा--छु राज्य के लोकगीत से हार मानने की कहानी

छु राज्य के लोकगीत से हार मानने की कहानी  四面楚歌

 “चारों तरफ़ हैं छु राज्य का लोकगीत”कहावत से जुड़ी एक कहानी है, जिसे चीनी भाषा में“स म्यान छु गअ”(sì miàn chǔ gē) कहा जाता है। इसमें“स म्यान”का अर्थ है“चारों तरफ़”, जबकि“छु”राज्य का नाम है, और“गअ”का मतलब है“गीत”। कुल मिलाकर कहा जाए, तो“स म्यान छु गअ”का मतलब है“चारों तरफ़ है गुंजता है छु राज्य का लोकगीत”।

ईसा पूर्व 202 में चीन के प्रथम एकीकृत सामंती राजवंश छिन राजवंश की स्थापना हुई। लेकिन चीन के एकीकरण के बाद छिन राजवंश के सम्राट छिन श हुआंग(Qín Shǐ Huáng) तनाशाही, निरंकुश और अहंकार से भरे निकले। अपने सुखभोग के लिए छिन श हुआंग ने बेशुमार धन दौलत खर्च कर आलीशान राजमहल और मकबरा बनवाया और हूण के आक्रमण को रोकने के लिए लम्बी दीवार का निर्माण करवाया। छिन राजवंश के शासक प्रजा का बेरहमी के साथ शोषण करते थे, जिससे प्रजा में उसके विरूद्ध लगातार विद्रोह भड़क उठा। इस तरह 15 साल के बाद ही छिन राजवंश का तख्ता पलट दिया गया और राज्य सत्ता छीनने के लिए उसम मुख्यतः दो शक्तिशाली सेनाएं रह गईं। एक सेना प्राचीन चीन के मशहूर राजा श्यांग यु (xiàng yǔ) की थी और दूसरी सेना उपरांत के हान राजवंश के संस्थापक ल्यू बांग (liú bāng) की थी।

10 कहावत से जुड़ी कथा--छु राज्य के लोकगीत से हार मानने की कहानी

ल्यू पांग (बायं) और श्यांग यू (दायं)

दोनों सेनाओं के बीच राज्य सत्ता छीनने के लिए भीषण युद्ध हुए। शुरूआत में श्यांग यु की सेना बहुत सशक्त थी। राजा श्यांग यु एक बहादुर योद्धा था, लेकिन वह बहुत घमंडी और तानशाही रवैये वाला था। जबकि ल्यू बांग शुरू में एक छोटे पद का अधिकारी था, वह स्वभाव से चालाक था, पर वह दूसरे लोगों को अपने उद्देश्य के लिए वशीभूत करने में कुशल था। छिन राजवंश का तख्ता पलटने के संघर्ष में दोनों सेनाओं के बीच गठबंधन कायम हुआ था। दोनों में भाईयों का रिश्ता भी बना। किन्तु छिन राजवंश को खत्म करने के बाद दोनों एक दूसरे के दुश्मन हो गए।

श्यांग यु शक्तिशाली था। उसने अपने को पश्चिमी छु का राजा घोषित किया, जिसका स्थान सम्राट के बराबर था। उसने ल्यू बांग को हान राजा नियुक्त किया, जो स्थानीय राजा के तुल्य था। अपनी शक्ति को सुरक्षित रखने के लिए ल्यू बांग ने श्यांग यु को शासक मान लिया, लेकिन गुप्त रूप में वह विभिन्न प्रतिभाशाली लोगों को अपने पक्ष में खड़ा करने तथा अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। धीरे-धीरे उसकी शक्ति श्यागं यु के बराबर हो गई।

सत्ता पर कब्जे के लिए श्यांग यु और ल्यू बांग के बीच कई सालों तक युद्ध चला। एक बार, श्यांग यु ने ल्यू बांग की सेना को बुरी तरह परास्त कर दिया और ल्यू बांग के पिता और पत्नी को भी पकड़ा। ल्यू बांग के पिता और पत्नी को बंधक के रूप में इस्तेमाल कर श्यांग यु ने ल्यू बांग से आत्मसमर्पण करने की मांग की, वरना उन दोनों को जान से मारकर शोरबा बनाने की धमकी भी दी गई। किन्तु ल्यू बांग ने बड़ी चालाकी का परिचय देते हुए कहा:“छिन राजवंश के विरूद्ध युद्ध के समय हम दोनों भाई थे, मेरा पिता आपके पिता थे। अब आप हमारे पिता का शोरबा बनाना चाहते हो, तो बनाओ। इसका एक प्याला शोरबा मुझे भी दे देना”

ल्यू बांग की इस प्रकार की चालाकी पर श्यांग यु कुछ न कर सका। उसे ल्यू बांग के पिता और पत्नी को वापस लौटाना पड़ा।

कई सालों के युद्ध के बाद श्यांग यु की शक्ति कमजोर होती गई। अंत में दोनों सेनाओं के बीच गाइ श्या (gāi xià) नाम की जगह निर्णायक लड़ाई हुई। इस समय ल्यू बांग की विशाल सेना ने श्यांग यु की सेना को चारों तरफ़ घेर लिया, फिर भी श्यांग यु के पास एक लाख सैनिकों की सैन्य टुकड़ी थी। ल्यू बांग की सेना के लिए युद्ध जीतना कोई आसान काम नहीं था।

एक रात घेराबंदी में फंसी श्यांग यु की सेना को चारों ओर परिचित गीत की धुन सुनाई पड़ी। ध्यान से सुनने पर पता चला कि यह गीत उनकी जन्म भूमि छु राज्य का लोकगीत है। यह गीत ल्यू बांग की सेना सुन रही थी। श्यांग यु और उसकी सेना सहम उठी। उन्हें लगा कि ल्यू बांग की सेना ने उनकी जन्म भूमि छु पर कब्जा कर लिया है और उनके बहुत से रिश्तेदारों और गांव वासियों को पकड़ कर यहां लाए हैं।

10 कहावत से जुड़ी कथा--छु राज्य के लोकगीत से हार मानने की कहानी

छु  और हान के सैनिकों के बीच लड़ाई

इस परिचित गीत से श्यांग यु के सैनिकों को घर की याद आई। उनका मनोबल एकदम पस्त हो गया और अधिकांश सैनिक युद्ध भाग गए। एक लाख की सेना अंत में मात्र पांच छह सौ रह गई।

असल में यह गीत ल्यू बांग के सैन्य सलाहकार द्वारा चली एक चाल था। श्यांग यु की सेना को मनोबल से हराने के लिए उसने अपनी सेना के द्वारा छु राज्य का दुख भरा लोकगीत चलाया था।

गाइ श्या के युद्ध से श्यांग यु की सेना पूरी तरह नष्ट हो गई और खुद श्यांग यु ने आत्महत्या कर ली। ल्यू बांग ने देश पर विजय कर हान राजवंश की स्थापना की।

छु राज्य के लोकगीत से हार मानने की कहानी भी इस ऐतिहासिक कथा के साथ चीन के इतिहास में मशहूर हो गया और वह“चारों तरफ़ हैं छु राज्य का लोकगीत”के नाम से एक कहावत के रूप में चीन में बहुत प्रचलित हुआ। इसे चीनी भाषा में“स म्यान छु गअ”(sì miàn chǔ gē) कहा जाता है। इसमें“स म्यान”का अर्थ है“चारों तरफ़”, जबकि“छु”राज्य का नाम है, और“गअ”का मतलब है“गीत”। कुल मिलाकर कहा जाए, तो“स म्यान छु गअ”का मतलब है“चारों तरफ़ है गूंजता है छु राज्य का लोकगीत”।

रेडियो प्रोग्राम