Web  hindi.cri.cn
    मालदीव को एक सूत्र में जोड़ने के लिये चीन ने बनाया पुल
    2017-05-02 08:51:59 cri

     

    चीन मालदीव मैत्री पुल "एक पट्टी एक मार्ग" प्रस्ताव में 21वीं शताब्दी के समुद्री सिल्क रोड के गुज़रने वाली आवश्यक जगह के साथ साथ चीन के "एक पट्टी एक मार्ग" प्रस्ताव की महत्वपूर्ण प्रदर्शन परियोजना भी है। इस पुल के निर्माण से बुनियादी संस्थापनों के निर्माण में चीन और मालदीव के बीच सहयोग करने, समान रूप से आपसी राजनीतिक विश्वास, आर्थिक एकीकरण और सांस्कृतिक सहिष्णुता के साथ मजबूत करने, दोनों देशों के नेताओं के वचन का पालन करने, द्विपक्षीय मित्रवत संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए बड़ी भूमिका निभाई जाएगी।

    मालदीव के आवास मंत्री मोहम्मद मुजू ने कहा कि पुल बनने के बाद कारगर रूप से माले द्विप में रिहाइश और यातायात की स्थिति में सुधार होगा और यहां के आर्थिक विकास के लिए यातायात की सेवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भौगोलिक कारणों से मालदीव दूसरे देशों से अलग है। हमारी जनता दूर दराज के कई द्विपों में रहती है। उनके लिए इन द्विपों पर आने जाने के साधन अच्छे नहीं हैं। यातायात की असुविधा से हमारे देश के आर्थिक विकास की स्थिति इतनी अच्छी नहीं है। चीन-मालदीव मैत्री पुल बनने से हमारे देश के विकास का द्वार खुला है, जिससे हमारे जीवन में कई अच्छे बदलाव भी आएंगे। लोग आसानी से दोनों द्विपों पर आते जाते हैं। कहा जा सकता है कि यह आर्थिक विकास का एक पुल के साथ साथ सामाजिक विकास का एक पुल भी है।

    मैत्री पुल के निर्माण में कई कठिनाईयां हैं। यह पुल कोरल रीफ पर बनाया गया है। कई इलाकों में यह निर्माण का एक नया क्षेत्र है। निर्माण सीखने की एक प्रक्रिया भी है। निर्माण के दौरान पैदा होने वाले विभिन्न मामलों के समाधान कठिन हैं। चीनी यातायात निर्माण कंपनी की एक शाखा दूसरे ब्यूरो ने चीन मालदीव मैत्री पुल का निर्माण किया। इस निर्माण के दौरान उसने कई तरह की कठिनाईयों को दूर करके परियोजना को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश की। 6 अप्रैल को मैत्री पुल के अंतिम पुल का नींव डाला जा चुका है, जो तय समय से 20 दिनों पहले खत्म हुआ है। मालदीव के स्थानीय लोगों के लिए जितनी जटिल स्थिति और जितने गर्म मौसम में इस पुल का काम समय से पहले पूरा हुआ है ये ये एक बहुत आश्चर्य की बात है।

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040