Web  hindi.cri.cn
    शेर नृत्य
    2017-02-06 09:58:15 cri

    चीनी लोग शेर का टोटम के रूप में सम्मान करते हैं और इसके बारे में अनेकों लोककथाएं भी प्रचलित हैं। चीन में शेर का स्थान ड्रैगन के बाद दूसरे नम्बर पर है। इस तरह शेर नृत्य रहस्यमय और रोमांसपूर्ण लगता है और साथ ही शेर शुभ सूचक जानवर भी माना जाता है, लोग मानते हैं कि शेर नृत्य से सौभाग्य पैदा होगा। इस तरह त्योहार मुहर्त के दिन या सभा समारोह के वक्त आनंद और उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य में शेर नृत्य का आयोजन ज़रूरी है। इसी प्रयोजन के कारण शेर नृत्य पीढ़ी दर पीढ़ी चलकर विकसित होता जा रहा है। आज शेर नृत्य प्राचीन परम्परागत लोक मनोरंजन कार्यक्रम से विकसित होकर स्वास्थ्य लाभ के लिए खेल व्यायाम भी बन गया है। चीनी फिल्मों में ड्रैगन नृत्य और शेर नृत्य बहुत ज्यादा दिखाई देता है।

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040