Web  hindi.cri.cn
    शेर नृत्य
    2017-02-06 09:58:15 cri

     

    लोक मेला में शेर नृत्य का प्रदर्शन करना आवश्यक्त है। शेर नृत्य का श्रीगणेश उत्तर व दक्षिण राज्य काल में हुआ था, थांग राजवंश तक यह एक किस्म का सौ व्यक्तियों वाला सामूहिक नृत्य बन गया था।

    शेर नृत्य चीन में एक किस्म का परम्परागत खेल इवेंट ही नहीं, परम्परागत सांस्कृतिक कला भी है। चाहे उत्तर चीन हो या दक्षिण चीन, शहर हो या गांव, सभी स्थानों में त्योहार और समारोह के दिनों शेर नृत्य दर्शाया जाता है। कहते हैं कि शेर नृत्य से प्रबल रूप से लोगों की खुशी जाहिर होती है और उत्साह का माहौल बढ़ा देता है। दक्षिण चीन के क्वांगतुंग प्रांत में शेर नृत्य सब से लोकप्रिय है। नृत्य के लिए बनाया नकली शेर देखने में प्रतापी और शक्तिशाली दिखता है और हाव भाव परिवर्तनशील और जीता जागता लगता है। क्वांगतुंग वासी इसे"जागृत शेर"कहते हैं।

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040