Web  hindi.cri.cn
    संडे की मस्ती 2015-12-27
    2016-01-03 18:12:39 cri

    अखिल- दोस्तों, आज मैं आपको इंसानों के बारे में 10 खास बातें बताने जा रहा हूं, जो शायद ही आप जानते होंगे।

    1. इंसानी नाक 50,000 तरह के गंध-सुगंध को पहचान सकती है। उनमें अंतर कर सकती है।

    2. इंसानी शरीर से त्वचा के 6 लाख सेल्स हर घंटे निकलते हैं।

    3. इंसानी बच्चे के शरीर में वयस्क व्यक्ति के 60 हड्डियां अधिक होती हैं। जो धीरे धीरे जाती रहती हैं।

    4. एक इंसान के रक्त से 1 लाख मील लंबी लाइन खींची जा सकती है।

    5. एक इंसान अपनी पूरी जिंदगी में 25 हजार लीटर लार उत्पादित करता है। इससे दो स्विमिंग पूल भर जाएं।

    6. इंसान के शरीर में इतना आयरन होता है कि उससे तीन इंच लंबी छड़ बन सकती है।

    7. इंसान के शरीर का सबसे मजबूत हिस्सा उसका जबड़ा होता है।

    8. पुरुषों के शरीर के बाल सर के बालों की तुलना में ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।

    9. इंसान की नाक और कान हमेशा बढ़ते रहते हैं। उनका विकास कभी नहीं रुकता।

    10. फिंगरप्रिंट की तरह ही हर इंसान के जीभ की बनावट भी अलग होती है।

    लिली- चलिए दोस्तों, अभी हम अखिल जी से सुनते हैं एक प्रेरक कहानी। कहानी का शीर्षक है अछूत व्यक्ति

    अखिल- दोस्तों, एक दिन गौतम बुद्ध अपने शिष्यों के साथ एकदम शांत बैठे हुए थे। उन्हें इस प्रकार बैठे हुए देख उनके शिष्य चिंतित हुए कि कहीं वे अस्वस्थ तो नहीं हैं। एक शिष्य ने उनसे पूछा कि आज वह मौन क्यों बैठे हैं। क्या शिष्यों से कोई गलती हो गई है ? इसी बीच एक अन्य शिष्य ने पूछा कि क्या वह अस्वस्थ हैं? पर बुद्ध मौन रहे।

    तभी कुछ दूर खड़ा व्यक्ति जोर से चिल्लाया, "आज मुझे सभा में बैठने की अनुमति क्यों नहीं दी गई है?" बुद्ध आँखें बंद करके ध्यान मग्न हो गए। वह व्यक्ति फिर से चिल्लाया," मुझे प्रवेश की अनुमति क्यों नहीं मिली ?"

    इस बीच एक उदार शिष्य ने उसका पक्ष लेते हुए कहा कि उसे सभा में आने की अनुमति प्रदान की जाये। बुद्ध ने आखें खोली और बोले, "नहीं वह अछूत है, उसे आज्ञा नहीं दी जा सकती। यह सुन शिष्यों को बड़ा आश्चर्य हुआ।"

    बुद्ध उनके मन का भाव समझ गए और बोले," हाँ वह अछूत है। इस पर कई शिष्य बोले कि- हमारे धर्म में तो जात-पांत का कोई भेद ही नहीं, फिर वह अछूत कैसे हो गया ?

    1 2 3 4 5 6
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040