न्यिंगची प्रिफेक्चर में मीरेई काउंटी के लोगों का जीवन
2015-11-02 08:25:51 cri

मीरेई कांउटी का प्राकृतिक दृश्य
मीरेई काउंटी की विशेष कृषि के अच्छे विकास से बाहर रहने वाले स्थानीय युवा घर वापस आने लगे हैं। गांव वासी अधिकांश समय अपने गांव में रहते हैं, कभी कभी शहर का दौरा करते हैं। लू चुनफिंग ने कहा:"गांववासी दूसरी जगहों पर नहीं रह सकते, अधिक से अधिक वे पायी शहर में एक मकान खरीदते हैं। आम तौर पर अपने गांव में जीवन बिताते हैं।"
अन्य गांव वासियों की तरह नीमा का जीवन भी बेहतर हो रहा है। आर्थिक सुधार के चलते नीमा शहर में एक मकान खरीदने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा:"मेरे गांव में अपना मकान है। भविष्य में मैं शहर भी जाना चाहूंगा। तो कभी गांव में और कभी शहर में रह सकता हूं। अब गांव में कई लोग इस प्रकार का जीवन बिताते हैं। मैं इस प्रकार का जीवन बिताने के लिए कोशिश करता रहूंगा।"









