Web  hindi.cri.cn
    संडे की मस्ती 2014-07-27
    2014-07-28 16:52:07 cri

    अखिल- वैल्कम बैक दोस्तों, आप सुन रहे हैं संडी के दिन मस्ती भरा कार्यक्रम संडे की मस्ती।

    दोस्तों, एक बार लड़की लड़के से कहती है- एक बात सुनो, तुम मेरे लिए क्या कर सकते हो?

    लड़के ने कहा- जो तुम कहो darling!!

    लड़की ने पूछा- क्या तुम मेरे लिए चाँद ला सकते हो? .

    लड़का गया और कुछ चीज़ छिपा कर लाया और लड़की से आँखे बंद करने के लिए कहा और वो चीज़ लड़की के हाथो में दी। फिर... लड़की से आँखे खोलने को कहा।

    लड़की की आँखों में आंसू थे। क्योकि उसकी हाथो में एक आइना था जिसमे उस लड़की का चेहरा नज़र आ रहा था।

    लड़की ने कहा - How Romantic तुम मुझे चाँद सा समझते हो।

    लड़का बोला... नहीं रे पगली..., मैं तो तुझे सिर्फ ये समझा रहा था जिस मुह से चाँद मांग रही हैं, वो थोबड़ा कभी आईने में भी देखा था या नहीं। (हंसी की आवाज)

    दोस्तों, अभी हम आपको एक मजेदार ओडियो सुनवाने जा रहे हैं कैसे एक आदमी डर जाता है और अपना बचाव करना शुरू कर देता है।

    एक लड़का एक लड़की को अपने प्यार का इजहार करता है और अंग्रेजी में प्रपोज करता है। I fell in luv wid u the minute i saw u, Will u marry me?

    लड़की कहती हैं- kaa kahat ho? Hmka angrezi nai aawat hai

    लड़का बोलता हैं- Kuchu nahi Didi, Paani mangat rahey

    चलिए दोस्तों, हम आपको सुनवाने जा रहे हैं एक मजेदार ओडियो जिसमें एक पिता अपने बच्चा का होमवर्क करवाता है, वो भी गलत-सलत तरीके से।

    दोस्तों, कैसा लगा आपको यह मजेदार होमवर्क। चलिए... जाने से पहले आपको एक बढ़िया पंक्ति सुनाता हूं।

    एक बार दरिया ने झरने से पुछा.... हे झरना, तुझे समंदर नहीं बनना है क्या?

    झरने ने बड़ी नम्रता से कहा.... बड़ा बनकर खारा हो जाने से अच्छा है कि मैं छोटा रह कर मीठा ही रहूं।

    अखिल- दोस्तों, हमारी मस्ती का पाठशाला अगले हफ्ते भी जारी रहेगी.... अब हमारा जाने का वक्त हो चला है। हम यही कामना करते हैं कि आप सभी हर दिन हंसते रहें, मुस्कराते रहें, और ढेर सारी खुशियां बांटते रहें। क्योंकि आप तो जानते ही हैं कि Laughing is the best medicine यानि हंसना सबसे बढ़िया दवा है। तो Always be happy.... हमेशा खुश रहो.....और सुनते रहो हर रविवार, सण्डे की मस्ती। आप हमें लेटर लिखकर या ई-मेल के जरिए अपनी प्रतिक्रिया, चुटकुले, हंसी-मजाक, मजेदार शायरी, अजीबोगरीब किस्से या बातें भेज सकते हैं। हमारा पता है hindi@cri.com.cn। हम अपने कार्यक्रम में आपके लैटर्स और ईमेल्स को जरूर शामिल करेंगे। अभी के लिए मुझे और लिली जी को दीजिए इजाजत। । गुड बॉय, नमस्ते।


    1 2 3 4 5
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040