Web  hindi.cri.cn
पर्यटन स्थल ली चांग
2014-02-14 15:18:30 cri

दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में स्थित ली चांग एक सुन्दर पर्यटक स्थल है, जो युन्नान के उत्तर पश्चिम में स्थित है। कई वर्ष पहले कई लोगों ने ली चांग को एक छोटी नदी माना, लेकिन अब वह दुनिया में फे़मस हो चुका है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे विश्व ऐतिहासिक व सांस्कृतिक मशहूर शहर का दर्जा दिया है।

 

यहां बता दें कि लीचांग प्राचीन नगर का निर्माण दक्षिण सुंग राजवंश के अंत में शुरू हुआ, जिसका 800 वर्ष पुराना इतिहास है। अब तक वहां मिंग व छिंग राजवंशों की वास्तु शैली में निर्मित मकान मौजूद हैं। वह चीन में सबसे अच्छी तरह सुरक्षित जातीय स्टाइल वाला प्राचीन नगर है। पठार पर आबाद इस पुराने कस्बे में झरने, प्राचीन वृक्ष, छोटे-छोटे पुलों के नीचे बहता पानी और खूबसूरत घर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।


1 2 3 4 5 6
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040