Web  hindi.cri.cn
ली चांग में स्वादिष्ट खान-पान
2014-01-20 15:35:26 cri

दक्षिण चीन के युन्नान प्रांत का ली चांग प्राचीन काल से ही छामा पुराने रास्ते की एक महत्वपूर्ण कस्बा था। वह पूरे बड़े शांगरिला क्षेत्र में मनुष्य के लिए सबसे उचित स्थल माना जाता है। ली चांग में सुन्दर दृश्य के अलावा स्वादिष्ट खान-पान भी बहुत लोकप्रिय है। चूंकि ली चांग समुद्र सतह से दो तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, इसलिए यहां कई विशेष खाद्य पदार्थ होते हैं। ली चांग सछ्वान प्रांत, युन्नान प्रांत व तिब्बत स्वायत्त प्रिफेक्चर तीन क्षेत्रों से जुड़ा है, जो कि कई अल्पसंख्यक जातियों के एकत्र होने की जगह भी है।

ली चांग में खान-पान बहुत लोकप्रिय है। यहां हम आपको ली चांग के विशेष खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे। सुन्दर दृश्य देखते हुए स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाना कितना अच्छा अनुभव है।

सब से पहले हम आप लोगों को लुंगची ग्रूपर मछली रेस्तरां का परिचय देंगे। वह गूछन डिस्ट्रिक ह्वामा सड़क जुंगद्वेन, नम्बर 12-15(हेईलुंगथेई के निकट) स्थित है।

ली चांग में ग्रूपर मछली बहुत मशहूर है। इसे खाने के लिए सबसे अच्छा रेस्तरां लुंगची ग्रूपर फिश रेस्तरां है। बर्फीले पहाड़ों के पानी में रहने वाली ग्रूपर मछली का स्वाद बहुत अच्छा होता है। पकाने के लिए सभी मछलियां जीवित होनी चाहिए। मछली के सिर व हड्डी के सूप में मछली का मांस पकाया जाता है। इसलिए सूप अत्यन्त स्वादिष्ट होता है।

ग्रूपर मछली हॉट पॉट,ताज़ा ग्रूपर मछली का मांस, हॉट पॉट मसाला आदि भोज उस रेस्तरां का सब से लोकप्रिय खाना है।उस रेस्तरां जाने के लिए आप टैक्सी से जा सकते हैं, तो दाश्वेईछ से ह्वामा सड़क जाना बहुत दूर नहीं है। यदि आप पैदल से जाना चाहते हैं, तो 15 मिनटों में पहुंच सकते हैं। हालांकि यह रेस्तरां बहुत बड़ा नहीं है, फिर भी हर समय बहुत भीड़ होती है। बीयर की एक बोतल 10 चीनी युआन और आधे किलो मछली 38 युआन में मिलती है। जो अपेक्षाकृत सस्ती होती है। यहां मछली खाने के तीन तरीके हैं, पहले लोग मछली सूप पीएं, फिर मछली की चमड़ी खाएं, अंत में मछली का मांस खाए। सरसों के साथ मछली का मांस खाना बेहद स्वादिष्ट होता है।

अब हम गूछन डिस्ट्रिक क्वांगई सड़क जुंगई मुहल्ला नम्बर 7(मूफ़ू के निकट) स्थित आलीली रेस्तरां आइए।गूछन के मूफ़ू के पास स्थित आलीली रेस्तरां के सामने एक छोटी नदी बहती है। रेस्तरां बड़ा नहीं है, फिर भी लोगों को घर का अहसास होता है। रेस्तरां की एक दीवार पर मेहमानों द्वारा लिखे गए अनुभव लिखे होते हैं। इन्तज़ार करते समय उनके अनुभव पढ़ना भी बहुत दिलचस्प होता है। खाना खाने के बाद आप भी दुकानदार से एक कागज़ मांग कर अपना अनुभव लिख सकते हैं।

आलीली रेस्तरां में फ्राइड आलू चाओज़ नामक एक विशेष भोजन है। चाओज़ का बाहरी छिलका आलू से बनाया जाता है, जबकि भराई सब्ज़ियों व मांस से होती है। लोग विशेष सॉस के साथ खाते हैं। यहां आप ली चांग की विशेषता वाले बीन स्टार्च नूडल्स या संरक्षित खट्टी गोभी के साथ भुना कमल जड़ भी खा सकते हैं। इतना ही नहीं मशरूम के साथ ऑमलेट का स्वाद भी बहुत अच्छा है, जो पर्यटकों के लिए खाने योग्य है। इस रेस्तरां में खाने के लिए बहुत कम पैसे की ज़रूरत है और हर एक आदमी को करीब 40 चीनी युआन खर्च करने होते हैं।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040