धूमधाम से मना रक्षाबंधन का पर्व
2017-08-08 11:15:48 cri
भारत में सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम का धागा बांधकर उनसे रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिये। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस पर्व की बधाई दी।
यह पर्व सावन में मनाया जाता है। राखी का मतलब भाई से रक्षा का वचन लेना है। दिल्ली विवि की छात्रा मीनू सिंह कहती हैं कि वह अपने छोटे भाई को बहुत प्यार करती हैं। भाई अपने जेब खर्च से बचाकर राखी पर उन्हें गिफ्ट देता है। यह लगाव उनके प्रेम को और मजबूत बनाता है।
जय प्रकाश