भारत की राजधानी नई दिल्ली के पास गुड़गांव में निर्मित एक औद्योगिक पार्क में चाइना टेलिकॉम (इंडिया) ने भी अपना हेडक्वार्टर खोला है। चाइना टेलिकॉम (इंडिया) ने वर्ष 2012 के नवम्बर माह में दर्ज किया था और वह भारत के अनेक आईटी कारोबारों, देशव्यापरी कंपनियों के साथ भारत में चलने वाले चीनी कंपनियों को टेलिकॉम सेवा प्रदान कर रहा है।
चाइना टेलिकॉम (इंडिया) के प्रमुख वांग यूंग लीन ने कहा कि हमारी कंपनी ने स्थानीय कंपनी के साथ सहयोग कर भारत के बाजार में उभय विजय का परिणाम निकालने में सफलता पाई है। पिछले कुछ वर्षों में चीन और भारत के बीच संबंधों में उल्लेखनीय विकास हो रहा है, चीन के रेशम मार्ग आर्थिक क्षेत्र निर्माण और भारत के मेकिंग इन इंडिया रणनीति से दोनों देशों के कारोबारों का विकास करने का सुअवसर मिला है। साथ ही चाइना टेलिकॉम (इंडिया) ने भारत के आधार पर आसपास देशों में भी अपनी सेवा का विस्तार किया है। अब पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों में चाइना टेलिकॉम (इंडिया) की सेवा मिलती है। कंपनी भविष्य में पूरे दक्षिण एशिया में सूचना प्रौद्योगिकी, स्मार्ट सीटी निर्माण और नेटवर्क सेवा के क्षेत्र में अपना व्यवसाय शुरू करेगी।
(हूमिन)
1 2 3 4 5 6