Web  hindi.cri.cn
    लूतिंग में छोटी-छोटी चेरी से प्राप्त बड़ी-बड़ी आय
    2015-04-29 16:14:47 cri

    जानकारी के मुताबिक वर्तमान में लूतिंग कांउटी में मानकीकरण तौर पर 200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में चेरी उगाये जाते हैं। हर साल सम्पूर्ण कांउटी में चेरी का उत्पादन 5 लाख किलोग्राम होता है। चेरी के उत्पादन से स्थानीय किसानों की प्रत्यक्ष आय 60 लाख युआन हो जाती है। औद्योगिक ढांचे के परिवर्तन के चलते स्थानीय किसानों के घर में फॉर्महाउस खुलने से पर्यटन सेवा उद्योग के विकास को मज़बूत किया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2013 में लूतिंग काउटी में लाल चेरी उत्सव के दौरान 28 हज़ार से अधिक पर्यटकों का सत्कार किया गया। प्रति स्थानीय परिवार को 50 हज़ार युआन की आय अर्जित हुई। पिछले साल लाल चेरी उत्सव के आयोजन के दौरान 19 और 20 अप्रैल दो दिनों में ही 8 हज़ार पर्यटक आकर्षित हुए और पर्यटन आय 6 लाख युआन से अधिक रही।

    वर्तमान में लाल चेरी उत्पादित करने के आधार पर लेई युआनछ्यांग पारिवारिक फ़ॉर्महाउस पर जोर देते हैं। परिवार का जीवन दिन ब दिन समृद्ध हो रहा है। पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ने की वजह से लेई युआनछायंग ने अपने पारिवारिक फॉर्महाउस के प्रचालन के लिए कुछ व्यक्तियों को बुलाया। उनके विचार में ग्रामीण पर्यटन उद्योग के विकास को मज़बूत किए जाने से किसानों की आय में बड़ी बढ़ोत्तरी हुई, साथ ही स्थानीय रोज़गार की वृद्धि भी हुई है।

    (श्याओ थांग)

    1 2 3 4 5 6 7 8
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040