Web  hindi.cri.cn
    लूतिंग में छोटी-छोटी चेरी से प्राप्त बड़ी-बड़ी आय
    2015-04-29 16:14:47 cri

    छूनी जिले के प्रधान लो च्यान

    छूनी जिले के प्रधान लो च्यान ने जानकारी देते हुए कहा कि यह जिला सुप्रसिद्ध कोंगका बर्फिले पर्वत की तलहटी में तातू नदी के पश्चिमी तट पर बसा हुआ है। समुद्री सतह से 1310 मीटर की ऊंचाई पर स्थित छूनी जिला लूतिंग कांउटी शहर से 19 किलोमीटर दूर है। पूरे जिले का क्षेत्रफल 49.23 वर्ग किलोमीटर है। यहां उत्पादित चेरी आसपास के क्षेत्र में बहुत विख्यात है। लेकिन पहले यातायात असुविधापूर्ण होने और गांव के लोगों के पास व्यापार करने के समझ कम होने के कारण स्थानीय आर्थिक विकास में चेरी को प्रधानता नहीं दी गई। लाल चेरी उत्सव के आयोजन और संबंधित आर्थिक विकास की चर्चा करते हुए लो च्यान ने कहा:

    "पहले यहां बहुत गरीबी थी। यातायात असुविधापूर्ण था, औद्योगिक ढांचे में असंतुलन था और यहां के लोग मुख्य तौर पर रोपण उद्योग पर निर्भर रहते थे। ऐसी पृष्ठभूमि में स्थानीय कांउटी सरकार ने गांव-गांव में वास्तिवक स्थिति के मुताबिक'लाल चेरी और हरित फ़ॉर्महाउस सेवा'मिश्रित नमूने से ग्रामीण पर्यटन विकास पर जोर दिया।"

    वर्ष 2011 में लूतिंग कांउटी में पहला "ग्रामीण पर्यटन और लाल चेरी उत्सव"का आयोजन हुआ। स्थानीय सरकार ने यातायात, जल संरक्षण, बिजली और आबाद स्थिति में सुधार करने के लिए 2 करोड़ युआन की राशि लगाई। साथ ही लाल चेरी उत्सव का लाभ उठाते हुए 2 अरब 50 करोड़ युआन की पूंजी निवेश परियोजनाएं बनाई। जिनमें नए शहर का विकास, कृषि सहयोग और पर्यटन विकास आदि शामिल हैं। इसके बाद लूतिंग कांउटी ने लाल चेरी उत्सव के आधार पर कांउटी को कृषि औद्योगिक ढांचे में परिवर्तित किया। इसके आधार पर लाल चेरी उगाने के दायरे का विस्तार किया गया, इससे किसानों की आय में काफी बढ़ोत्तरी हुई।

    1 2 3 4 5 6 7 8
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040