Web  hindi.cri.cn
    भारत में चीन का निशान: चाइनिज़ फ़िशिंग नेट्स
    2014-09-15 14:27:52 cri

    भारत की यात्रा कर रहें चीनी युवा प्रतिनिधिमंडल ने 14 सितंबर को केरल प्रदेश के कोची शहर में चीनी मछुआरों का स्मारक मछली जाल यानि चाइनिज़ फ़िशिंग नेट्स का दौरा किया।

    माना जाता है कि वर्ष 1314 में भीषण बाढ़ की वजह से चीनी लोग कलिकट छोड़कर कोची आकर बसने लगे। बाद में चीनी लोग मछली पकड़ने का जाल भी साथ में यहां लाये थे। इस तरह के जाल से स्थानीय मछुआरों के कार्यों में बड़ी मदद पहुंची थी। अब कोची के निवासी इस 600 साल पुराने जाल से दुनिया के विभिन्न देशों से आये यात्रियों को भारत और चीन के बीच गहन संपर्क से रूबरू करवाते हैं।(लिली)

    1 2 3 4
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040