Web  hindi.cri.cn
    वॉर्टर टाउन में आराम जीवन
    2014-05-05 11:16:21 cri

     

     

    चो च्वांग पूर्व चीन के च्यांगसू प्रांत में स्थित है, जिसकी स्थापना वर्ष 1086 में हुई। चो च्वांग चीन में सबसे श्रेष्ठ वॉर्टर टाउन के नाम से प्रसिद्ध है, जो एक राष्ट्रीय पर्यटन स्थल भी है।

    पेंटर चो च्वांग में चित्र बनाना पसंद करते हैं, क्योंकि यहां का वातावरण बहुत शांति, सादा और आरामदायक है। चो च्वांग आने के बाद आप सभी परेशानियां भूल सकते हैं और वॉर्टर टाउन में आराम जीवन का आन्नद उठा सकते हैं।

    व्यापक लोगों का मानना है कि अब चो च्वांग का वातावरण पहले की तरह नहीं है, क्योंकि यहां वाणिज्यिक माहौल मजबूत हो रहा है। वास्तव में बात जो हर समय आप सोचते हैं, वह हमेशा आपके सामने आती है। अगर आप वाणिज्यिक माहौल पर ध्यान न दें, तो आपके मन में एक अलग दृश्य आएगा।

    चो च्वांग की संकरी स्टोन सड़कों पर चलते हैं, सहज महसूस होते हैं। छोटे पुल के नीचे बह रहे पानी, मकान के सफेद दीवार और काला खपरैल देखने में मिलते हैं। नाविकों के हल्के गीत आपके कानों में आते हैं। आप समय भी भूल जाएंगे।

    चो च्वांग शांतिपूर्ण है। सर्दियों की ठंडी हवा में रंगीन दुपट्टा पहनने वाली बूढ़ी औरत मुस्कुराती हैं। वे कुछ बुनाई-कढ़ाई का काम करती हैं या कुछ सीफ़ूड बेचती हैं। सब मैत्रीपूर्ण हैं और देखने में अपनी नानी की तरह हैं।

    आप एक क्वायट टी हाउस में बैठें और स्थानीय ऑपेरा खुनछ्यू सुनते हुए चाय का टेस्ट करें। वाणिज्यिक माहौल की उपेक्षा कर आप अवश्य ही वॉर्टर टाउन में आराम जीवन का आन्नद उठाएंगे।

    दिन में चो च्वांग में घूमने के बाद शाम को आप आर्ट सैलून में चीनी परंपरागत संगीत वाद्ययंत्र अरहु भी सुन सकते हैं। आकाश में सितारे झिलमिलाते हैं, अरहु की सुरीली लय कानों में आती है, बहुत अच्छा लगता है। चो च्वांग का शांतिपूर्ण माहौल आपके दिल में हमेशा से रहेगा।

    1 2 3 4 5 6 7 8
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040