Web  hindi.cri.cn
    चीन का"प्रथम जल गांव"चोच्वांग
    2014-05-05 11:12:41 cri

     

    चोच्वांग गांव चीन के च्यांगसू प्रांत के सूचो शहर के दक्षिण पूर्व में स्थित है। य्वान राजवंश के मध्यकाल में यह जगह अनाज, रेशमी कपड़े, चीनी मिट्टी के बर्तन एवं हस्तशिल्प वस्तुओं का बड़ा हाट हुआ करता था। बाद में इस गांव ने दक्षिण चीन के एक बड़े कस्बे का रूप ले लिया। छिंग राजवंश के खांगशी शासनकाल की शुरूआत में उसे औपचारिक रूप से चोच्वांग का नाम दिया गया।

    चोच्वांग में नदियों के किनारे सड़कें बनाई गयी हैं। सड़कें और पुल आपस में एक दूसरे को जोड़ते हैं। तटबंधों के साथ-साथ मकान भी बनाये गए हैं, जो बहुत पुराने, सादे व सौम्य दिखाई देते हैं। 900 से ज़्यादा सालों के बाद भी इसमें दक्षिण चीन के प्राचीन तालाब-नदी वाले गांव की छवि व स्टाइल बरकरार है, मानो एक चमकीली मोति त्यानशान झील के तट पर जड़ित हो। चोच्वांग चीन का"प्रथम जल गांव"माना जाता है। इसे संयुक्त राष्ट्र संघ के दुबई अंतर्राष्ट्रीय वातावरण सुधार का सबसे श्रेष्ठ मिसाल पुरस्कार भी मिला।

    चोच्वांग को चीन सरकार द्वारा राष्ट्रीय दर्शनीय स्थल का AAAAA स्तर दिया गया है।

    1 2 3 4 5 6
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040