Web  hindi.cri.cn
    छाडंपाए कोरियाई जातीय स्वायत्त काउंटी
    2014-04-01 11:03:10 cri

    स्वायत काउन्टी में रहने वाली विभिन्न जातियों की जनता ने कठोर परिश्रम कर अनेक बाधाओं को दूर किया और प्राकृतिक संसाधनों को काम में लाने व अच्छी परिस्थिति का पूरा-पूरा फायदा उठाने में सक्षम है। उसने बड़े पैमाने पर सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण किया। पिछले 20 वर्षों के दौरान काउन्टी में कुल वार्षिक अनाज-उत्पादन 66 प्रतिशत बढ़ा। जंगलात, पशुपालन, सहायक-धंधे और मछली-पालन का भी लगातार विकास हुआ। काउन्टी द्वारा चलाए जाने वाले उद्योग, खासकर जल-निकासी परियोजना व बिजली के उत्पादन का तेजी से विकास हुआ है। यह अपनी जरूरतों को पूरा करते हुए राज्य द्वारा संचालित उद्योगों को भी फिलहाल बिजली की आपूर्ति करता है। इसका कुल औद्योगिक उत्पादन मूल्य आरम्भिक काल की तुलना मंचार गुना है। काउन्टी की सांस्कृतिक, शैक्षिक और चिकित्सा संबंधी अवस्था में भी काफी सुधार हुआ है। इसके साथ साथ जनता का जीवन स्तर भी उठता जा रहा है।

    1 2 3 4 5
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040