Web  hindi.cri.cn
    सूचओ
    2014-04-01 10:59:12 cri


    सूचओ के आसपास अनेक ऐतिहासिक व रणनीय स्थल भी हैं। कहा जाता है कि लगभग 2000 वर्ष पहले टाइगर हिल ऊ राज्य के राजा हो ल्वी के दफन का स्थान था। टाइगर हिल पर स्थित टाइगर पगोडा का इतिहास 1000 साल से अधिक पुराना है।"सूचओ शहर के बाहरी इलाके में स्थित हानशान विहार में अर्ध-रात्रि में बजी घंटियों की आवाज एक यात्री-नौका के सवारियों को सुनाई दी।"थाडं राजवंश के कवि चाडं ची की इन पक्तियों से विदेश में इस मंदिर की शुहरत हुई।"डिवाइन क्लिफ"पर ऊ राज्य के प्रासाद का खंडहर है। इस पहाड़ी की चोटी से लोग दूर थाएहू झील का दृश्य देख सकते हैं। शरत में मेपल के पेड़ों के लाल पत्तों से थ्येनफिडं पहाड़ी की सुन्दरता में चार चांद लग जाते हैं। 18 प्राचीन रंगीन मिट्टी के अर्हत तुडंथिडं पहाड़ी के चचिनशान में मौजूद हैं। पर्यटकों के लिए ये सभी स्थल देखने लायक हैं।

    1 2 3 4
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040