यूएन कार्य में अहम भूमिका अदा करती है चीनी भाषा

2022-04-21 14:57:49

यूएन कार्य में अहम भूमिका अदा करती है चीनी भाषा_fororder_yang-33.JPG

20 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र का चीनी भाषा दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र स्थित स्थायी चीनी प्रतिनिधि चांग च्वन ने कहा कि चीनी भाषा यूएन कार्य में अहम भूमिका अदा करती है। उन्होंने आशा जताई कि संयुक्त राष्ट्र संघ बहुभाषावादी के सिद्धांत का कार्यान्वयन कर समान रूप से चीनी भाषा समेत संयुक्त राष्ट्र की औपचारिक भाषाओं का इस्तेमाल करेगा और संयुक्त राष्ट्र संघ की आवाज और रुख का और कारगर रूप से प्रसार करेगा।

हाल में चांग च्वन और 76वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने वीडियो लिंक के जरिए यूएन चीनी भाषा दिवस की गतिविधि के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। मौके पर चांग च्वन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की छह औपचारिक कार्य भाषाओं में से एक चीनी भाषा संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्य को आगे बढ़ाने, विश्व के विभिन्न देशों के संपर्क और आदान-प्रदान को मजबूत करने और बहुपक्षवाद को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा करती है। यूएन चीनी भाषा की वेबसाइट और चीनी भाषा की सोशल मीडिया का प्रभाव दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।

चांग च्वन ने कहा कि बीते 12 वर्षों में चीनी भाषा दिवस की गतिविधियां बहुत रंग-बिरंगी है, जिनसे चीनी भाषा और चीनी शब्द की विशेष मनोहरता देखी गयी है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा चीनी संस्कृति को जानने की एक अहम खिड़की बन चुकी है।

76वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष शाहिद ने कहा कि चीनी भाषा एक ऐसी भाषा है जो विश्व में सब से ज्यादा लोग प्रयोग करते हैं। चीनी शब्दों का बहुत लम्बा इतिहास है, जो चीनी सभ्यता की बुद्धिमता, प्रचुर सुन्दरता और गहरा अर्थ प्रतिबिंबित है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को चीनी भाषा की सुन्दरता साझा करनी चाहिए और बहुपक्षीय संस्कृतियों के सामंजस्य को आगे बढ़ाना चाहिए।

गौरतलब है कि 2010 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने चीनी परम्परागत पंचांग की 24 सौर चक्र के गूयू (अन्नवृष्टि) के दिन को चीनी भाषा दिवस निर्धारित किया, जिसका मकसद भाषाओं और संस्कृतियों की विविधता मनाना है।

(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम