अमेरिकी राष्ट्रीय चिड़ियाघर ने पांडा कार्यक्रम की 50वीं वर्षगांठ मनायी

2022-04-17 16:25:11

अमेरिकी राष्ट्रीय चिड़ियाघर ने पांडा कार्यक्रम की 50वीं वर्षगांठ मनायी_fororder_1128567253_16501521933411n

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के उत्तर-पश्चिम में स्थित अमेरिकी स्मिथसोनियन नेशनल जूलॉजिकल पार्क (राष्ट्रीय चिड़ियाघर) ने 16 अप्रैल को अमेरिका में पांडा के आगमन यानी पांडा कार्यक्रम की 50वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए एक गतिविधि आयोजित की।

अमेरिकी राष्ट्रीय चिड़ियाघर ने पांडा कार्यक्रम की 50वीं वर्षगांठ मनायी_fororder_1128567253_16501521932631n

उसी दिन पांडा "मेई श्यांग" और उसके 20 महीने का नर शावक "लिटिल मिरेकल" ने चिड़ियाघर द्वारा उनके लिए विशेष रूप से तैयार किये गये पौष्टिक नाश्ते---- "50 नंबर" से सजे हुए एक फ्रोजन फ्रूट केक का आनंद लिया।

अमेरिकी राष्ट्रीय चिड़ियाघर ने पांडा कार्यक्रम की 50वीं वर्षगांठ मनायी_fororder_1128567253_16501521934501n

कई पांडा प्रशंसकों ने इस गतिविधि में भाग लेने के लिए चिड़ियाघर की विशेष यात्रा की। वहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी।

अमेरिकी राष्ट्रीय चिड़ियाघर ने पांडा कार्यक्रम की 50वीं वर्षगांठ मनायी_fororder_1128567253_16501521933721n

अमेरिका स्थित चीनी राजदूत छिंग कांग ने इस गतिविधि में भाषण देते हुए कहा कि पिछले 50 वर्षों में चीन और अमेरिका ने पांडा के संरक्षण और अनुसंधान पर सहयोग में संतोषजनक उपलब्धियां हासिल की हैं। पांडा की संख्या 50 साल पहले के कुछ सौ से बढ़कर वर्तमान में 1,800 से अधिक हो गई है। उन्होंने सफलतापूर्वक अपना "विलुप्त जानवर" होने का टैग हटा दिया है और पृथ्वी पर जैव विविधता के संरक्षण के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है। इससे यह भी साबित हुआ है कि चीन और अमेरिका के संयुक्त प्रयासों से दुनिया के लिए लाभदायक महान चीजें हासिल हो सकती हैं।

अमेरिकी राष्ट्रीय चिड़ियाघर ने पांडा कार्यक्रम की 50वीं वर्षगांठ मनायी_fororder_1128567253_16501521934871n

चिड़ियाघर के निदेशक ब्रांडी स्मिथ ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में चीन और अमेरिका पांडा के संरक्षण व पोषण में अच्छा संचार बनाए हुए हैं और लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाते हैं। पांडा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग का सबसे अच्छा सबूत है, और दोनों देशों के लोगों की मैत्री को जोड़ने वाला दूत भी है। आशा है कि हम चीन के साथ उपयोगी सहयोग करना जारी रख सकेंगे और संयुक्त रूप से पांडों के संरक्षण में योगदान भी कर सकेंगे।

(मीनू)

 

 

 

 

 

 

 

रेडियो प्रोग्राम