चीनी युवा खिलाड़ी ने जीता कोरिया ओपन सिंगल्स बैडमिंटन का खिताब

2022-04-10 18:05:14

रविवार को दोपहर के बाद आयोजित 2022 दक्षिण कोरिया बैडमिंटन ओपन के पुरुष सिंगल्स के फाइनल में चीनी युवा खिलाड़ी वोंग होंगयान ने 2-1 से इंडोनेशिया खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को हराकर खिताब जीता ।

विश्व में 156वें स्थान पर रहे वोंग होंगयान ने 12—21,21—19,21—15 से इस साल स्विस ओपन चैंपियन क्रिस्टी को हराया ।

जबकि महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त मेजबान खिलाड़ी आन सेयोंग ने फाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवांग को 2-0 से हराकर खिताब जीता ।

उधर दक्षिण कोरियाई खिलाड़ियों ने पुरुष डबल्स का खिताब भी जीता ,जबकि मलेशिया की जोड़ी ने मिश्रित वर्ग का खिताब अपने नाम किया।(वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम