यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ नये दौर की पाबंदी लगाने पर सहमति प्राप्त नहीं की

2022-04-07 18:48:27

यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ नये दौर की पाबंदी लगाने पर सहमति प्राप्त नहीं की_fororder_yang-2.JPG

चूंकि यूरोपीय संघ ने रूस से कोयला आयात करने जैसे सवालों पर सहमति प्राप्त नहीं की, इसलिए यूरोपीय आयोग द्वारा रूस के खिलाफ नये दौर की पाबंदी लगाना जारी नहीं किया। यूरोपीय संघ 7 अप्रैल को इस पर आगे चर्चा करेगा।

यूरोपीय आयोग ने 5 अप्रैल को रूस के खिलाफ नये दौर की पाबंदी लगाने का प्रस्ताव पेश किया, जिसमें रूस से कोयला आयात पर प्रतिबंध लगाने और रूसी जहाज के यूरोपीय बंदरगाहों में प्रवेश करने पर पाबंदी लगाना आदि शामिल हैं। इस प्रस्ताव को यूरोपीय आयोग के 27 सदस्य देशों की सहमति प्राप्त की जानी चाहिए।

रूसी संघीय सुरक्षा सम्मेलन के उपाध्यक्ष मेडवेजेव ने इससे पहले कहा कि रूस से आयातित ऊर्जा को त्यागना यूरोपीय देशों के लिए अत्यंत मुश्किल है। यदि वे ऐसा करते हैं, तो रूस तदनुरूप कदम उठाएगा। हालिया परिस्थिति में रूस ऊर्जा के निर्यात के नए माध्यमों की खोज करने पर विचार कर रहा है।

उधर, 7 अप्रैल को मॉस्को शेयर बाजार के खुलने के बाद रूसी रूबल अमेरिकी डॉलर का विनिमय 79 से 1 है, जो 23 फरवरी के बाद पहली बार है।

(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम