"पिंग तुनतुन" बिक चुका है! बर्फ-अर्थव्यवस्था ने चीनी वसंतोत्सव को प्रज्वलित किया

2022-02-08 11:28:42

2022 चीनी बाघ वर्ष के वसंतोत्सव के दौरान बाघ से शीतकालीन ओलंपिक शुभंकर "पिंग तुनतुन" ज्यादा लोकप्रिय है। अब इसे खरीदने में बड़ी मुश्किल हो रही है। ऑनलाइन स्टोर स्टॉक खत्म हो चुका है, और भौतिक दुकानों में इसे खरीदने के लिए लंबी कतार में इंतजार करना पड़ता है। चीनी वसंतोत्सव और पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक के मिलन से चीन में अवकाश उपभोक्ता बाजार की जीवन शक्ति अधिक जारी की गई है। बर्फ-अर्थव्यवस्था ने चीनी वसंतोत्सव को प्रज्वलित किया है।

न केवल शीतकालीन ओलंपिक से संबंधित उत्पाद, बल्कि बर्फ-खेल भी वसंत महोत्सव की छुट्टियों के दौरान लोकप्रिय हैं। एक चीनी ऑनलाइन यात्रा सेवा बुकिंग प्लेटफॉर्म द्वारा जारी डेटा के अनुसार, वसंत त्योहार की छुट्टियों के दौरान प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले स्की रिसॉर्ट टिकटों की संख्या पिछले साल की समान अवधि से दोगुनी हो गई। पूर्वोत्तर चीन के हेलोंगच्यांग प्रांत के हार्पिन, चीलिन प्रांत के छांगपाईशान, और शिनच्यांग उईगुर स्वायत्त प्रदेश के अल्ताय आदि स्थलों में बर्फ़-पर्यटन की वजह से होटल बुकिंग पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दोगुनी से अधिक हो गई है।

जब चीन ने 2015 में पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक की उम्मीदवारी प्राप्त हुई, तो उसने "30 करोड़ लोगों को बर्फ-खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित करने" का लक्ष्य रखा। अब तक, यह लक्ष्य साकार हो चुका है। अक्तूबर 2021 तक, चीन में बर्फ़-खेल में भाग लेने वाले लोगों की संख्या 34.6 करोड़ तक पहुंच गई है, बर्फ़-खेल की भागीदारी दर 24.56 प्रतिशत हो गई। बर्फ़ खेल और बर्फ़ पर्यटन से लेकर बर्फ़ उपकरण और बर्फ़ उद्योग में निवेश व वित्त पोषण तक, चीन में बर्फ़ उद्योग में व्यापक सुधार हुआ है। चीन पर्यटन अनुसंधान संस्थान द्वारा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया कि 2021 से 2022 तक चीन के बर्फ अवकाश पर्यटन राजस्व 3 खरब 23 अरब 30 करोड़ युआन तक पहुंचने की उम्मीद है।

इस बाघ वर्ष के वसंत त्योहार की छुट्टियों में चीन में घरेलू पर्यटकों की संख्या 25 करोड़ 10 लाख रही, घरेलू पर्यटन आय 2 खरब 89 अरब 19 करोड़ 80 लाख युआन प्राप्त हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस की कमाई 6 अरब 3 करोड़ युआन से अधिक रही। वहीं, बाज़ार में पूर्व-निर्मित व्यंजनों, स्मार्ट उपकरणों, और सांस्कृतिक कलात्मक वस्तुओं की गर्म-ब्रिकी मिली, जाहिर है चीन में घरेलू मांग में बड़ी निहित शक्ति मौजूद है।

आज, महामारी अभी भी दुनिया को बाधित कर रही है, और चीनी अवकाश उपभोक्ता बाजार के दबाव में गरमागरम बनाए रहना दुर्लभ है। इस का श्रेय चीन द्वारा चीनी लोगों की जान और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, महामारी की सटीक और प्रभावी तौर पर रोकथाम और नियंत्रण करने को जाता है। साथ ही साथ, यह चीन सरकार द्वारा स्थिर आर्थिक बहाली को बढ़ावा देने से भी अलग नहीं किया जा सकता। इसका मतलब यह भी है कि वैश्विक कंपनियां चीनी बाजार की बढ़ती मांग से अधिक "चीनी अवसर" साझा कर सकेंगी।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम