चीनी महिला अंतरिक्षयात्री वांग याफिंग ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक दिन बिताये

हाल ही में चीनी शनचो नंबर 13 अंतरिक्ष यान के क्रू सदस्यों ने अंतरिक्ष में तीन महीने बिताये हैं ।इस तरह चीनी महिला अंतरिक्षयात्री वांग याफिंग ने कुल मिलाकर अंतरिक्ष में 100 से अधिक दिन बिताये हैं ,जो चीनी महिला अंतरिक्ष यात्री के लिए एक नया रिकार्ड है ।इस से पहले शनचो नंबर 10 की उड़ान में वांग याफिंग ने भी हिस्सा लिया था ।
शनचो 13 अंतरिक्ष यान की उड़ान में वांग याफिंग ने लगातार अंतरिक्ष स्टेशन में प्रवेश ,अंतरिक्ष चहलकदमी ,अंतरिक्ष में कक्षा देने ,नये साल के मौके पर पेइचिंग ,हांगकांग व मकाओ के छात्रों के साथ वार्तालाप करने जैसी गतिविधियों में भाग लिया ।
वांग या फिंग ने 16 अक्तूबर 2021 को शनचो नंबर 13 से चीनी स्पेस स्टेशन में प्रवेश किया ,जो चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में पहली महिला है ।
7 नवंबर 2021 को वांग याफिंग अंतरिक्ष चहलकदमी करने वाली पहली चीनी महिला बन गयी, और 9 दिसंबर 2021 को उन्होंने चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में एक क्लास दी। (वेइतुंग)


