तिब्बत में फ़ूशिंग बुलेट ट्रेन पहली बार वसंत त्योहार यात्रा में मदद करेगी

2022-01-18 14:43:30

तिब्बत में फ़ूशिंग बुलेट ट्रेन पहली बार वसंत त्योहार यात्रा में मदद करेगी_fororder_yang-3

17 जनवरी की सुबह 8 बजे, चीन के तिब्बत की राजधानी ल्हासा में रेलवे स्टेशन पर बहुत भीड़भाड़ है। पठार पर पहली बार फ़ूशिंग बुलेट ट्रेन वसंत त्योहार की यात्रा में मदद करेगी। अब तिब्बती लोग फ़ूशिंग बुलेट ट्रेन से आवागमन कर सकते हैं। तिब्बत के लिनची शहर में रहने वाले त्वनजू ने कहा कि पहले ल्हासा से लिनची जाने में आधा दिन लग जाता था, लेकिन अब फ़ूशिंग बुलेट ट्रेन से मात्र 3.5 घंटे लगते हैं।

2021 के जून माह में ल्हासा से लिनची जाने वाले रेल का प्रचालन शुरू हुआ, जिससे फ़ूशिंग बुलेट ट्रेन देश के 31 प्रांतों में उपलब्ध हो गयी। तिब्बती लोग भी फ़ूशिंग बुलेट ट्रेन की सुविधा का लाभ उठाकर सुखमय जीवन का आनंद उठाने लगे हैं। इस रेल मार्ग के खुलने के बाद तिब्बत के लिनची, लोका और शिकाचे आदि शहरों के लोग और आसानी से आवागमन कर सकते हैं। आंकड़े बताते हैं कि 2021 के अंत तक ल्हासा-लिनची रेल मार्ग के जरिए कुल 6.21 लाख यात्रियों ने यात्रा की। इस रेल मार्ग से कुल 7900 टन कार्गो भेजा गया।

ल्हासा रेलवे स्टेशन के प्रभारी वांग फू ने कहा कि इस साल ल्हासा-लिनची रेल मार्ग के खुलने के बाद पहली वसंत त्योहार की यात्रा होगी। अनुमान है कि इस दौरान ल्साहा रेलवे स्टेशन कुल 2 लाख यात्रियों की सेवा करेगा।

(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम