अंतरिक्ष में चीनी अंतरिक्षयात्रियों ने कैसा मनाया नववर्ष

2022-01-07 17:44:08

1 जनवरी, 2022 को चीनी शनचो-13 अंतरिक्ष यान के तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में नववर्ष मनाया।

नव वर्ष के आगमन पर शनचो-13 के कमांडर चेई चीकांग ने अपना एक नया हेयर स्टाइल रखा, और उनके सह-अंतरिक्ष यात्री येई क्वांगफू उनके नाई बने। पृथ्वी से अलग अंतरिक्ष में बाल काटना आसान बात नहीं है।

उधर, महिला अंतरिक्ष यात्री वांग याफिंग ने व्यायाम कर नव वर्ष मनाया। वीडियो में हम देख सकते कि वे ट्रेडमिल पर दौड़ रही हैं।

1 जनवरी की शाम तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने पेइचिंग, हांगकांग और मकाओ के चीनी छात्रों के साथ फोन पर बातचीत भी की। अंतरिक्ष स्टेशन पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। देश के विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों ने अंतरिक्ष के विषय पर चित्र बनाये और अंतरिक्ष में भेजे। अंतरिक्ष यात्रियों ने इन चित्रों को अंतरिक्ष स्टेशन में लगाया और देश के टीवी दर्शकों और नेटीजन्स को इसकी वीडियो प्रदर्शनी की।

अब वीडियो में इन सबका आनंद उठाते हैं।

रेडियो प्रोग्राम