• होम
  • न्यूज़
  • रेडियो
  • वीडियो
  • टिप्पणी
  • तिब्बत
  • चीनी कहानी
  • स्वर्णिम चीन के रंग्रा
  • पश्चिम की तीर्थ यात
  • चीनी ज्ञान कोष
  • चीनी भाषा सीखें
कई क्षेत्रों में पश्चिम पर निर्भरता की समस्या का समाधान किया: रूसी विदेश मंत्री
2022-04-20 16:49:03

रूस व यूक्रेन के बीच संघर्ष पैदा होने के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाये हैं, जिसने रूस की अर्थव्यवस्था व समाज पर प्रहार किया है। पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गये प्रतिबंधों के प्रति स्थानीय समयानुसार 19 अप्रैल को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इंडिया टुडे को इंटरव्यू देते समय कहा कि रूस ने कई क्षेत्रों में पश्चिम पर निर्भरता की समस्या का समाधान किया है।

लावरोव ने कहा कि वर्तमान में पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का सामना करने के लिये रूस ने एक स्पष्ट निर्णय किया है कि अस्तित्व के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में पश्चिम पर भरोसा नहीं करना चाहिये। चाहे वह खाद्य सुरक्षा हो या रक्षा उद्योग, या उन्नत प्रौद्योगिकी विकास के अन्य क्षेत्र। हालांकि रूस पहले इन क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता हासिल नहीं कर पाया था, लेकिन अब इनमें से अधिकांश समस्याओं का समाधान हो चुका है।

लावरोव ने बल देकर कहा कि रूस दुनिया के अन्य सभी देशों के साथ सहयोग करने को तैयार है, जो अवैध एकतरफा प्रतिबंध लगाने से इनकार करते हैं।

ठीक उसी दिन रूसी वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव ने एक बैठक में कहा कि वित्तीय बाजार की स्थिरता के साथ रूस में मुद्रास्फीति धीरे-धीरे कम हो रही है।

चंद्रिमा

Links
  • Xinhua
  • China Daily
  • China.org.cn
  • Tibet.cn
  • Chinese Embassy

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040