रूस-चीन संबंध अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक महत्वपूर्ण स्थिरीकरण कारक है- पुतिन

2021-12-24 13:36:48

रूस-चीन संबंध अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक महत्वपूर्ण स्थिरीकरण कारक है- पुतिन_fororder_VCG31N1237395823

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 23 दिसंबर को मॉस्को में आयोजित वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रूस-चीन संबंध न केवल दोनों देशों की जनता को लाभान्वित करता है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एक महत्वपूर्ण स्थिरीकरण कारक भी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी के पत्रकार द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए पुतिन ने कहा कि रूस-चीन संबंध "21वीं सदी में देशों के बीच सहयोग का एक मॉडल है।" उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच पारस्परिक विश्वास का एक व्यक्तिगत संबंध स्थापित किया है और वे अंतरराष्ट्रीय मामलों में एक दूसरे का समर्थन करते हैं।

पुतिन ने कहा कि रूस-चीन संबंध अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक महत्वपूर्ण स्थिरीकरण कारक हैं। इस तरह की व्यापक रणनीतिक साझेदारी अभूतपूर्व है, कम से कम रूस और चीन के इतिहास में ऐसा है।

रूस-चीन संबंध अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक महत्वपूर्ण स्थिरीकरण कारक है- पुतिन_fororder_rBABCWHFOuuAZ7AsAAAAAAAAAAA971.1023x682.960x640

पुतिन के अनुसार, चीन रूस का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और द्विपक्षीय व्यापार की मात्रा 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो चुकी है, जो महामारी के प्रकोप से पहले के स्तर से अधिक है।

साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में रूस और चीन सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग कर रहे हैं और संयुक्त अभ्यास तथा संयुक्त समुद्री व हवाई गश्त कर रहे हैं। ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, उच्च तकनीक, मानविकी, युवा, शिक्षा, संस्कृति आदि क्षेत्रों में रूस और चीन के बीच आदान-प्रदान और सहयोग द्विपक्षीय संबंधों का ठोस प्रतीक है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम