पेइचिंग में "सतत विकास की ब्लू बुक : चीन की सतत विकास मूल्यांकन रिपोर्ट (2021)" जारी
"सतत विकास की ब्लू बुक: चीन की सतत विकास मूल्यांकन रिपोर्ट (2021)" 21 दिसंबर को पेइचिंग में लॉन्च की गयी, जिसमें कहा गया कि चीन के सतत विकास की समग्र स्थिति में लगातार सुधार हुआ है। इसके साथ ही रिपोर्ट में चीन के सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए पांच पहलुओं की भी सिफारिश की गई है।
जानकारी के अनुसार, इस ब्लू बुक को चीनी अंतरराष्ट्रीय आर्थिक आदान-प्रदान केंद्र सहित कई संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से जारी की गयी। रिपोर्ट में साल 2019 में चीन के सतत विकास पर डेटा सत्यापन और विश्लेषण किए गए।
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2015 से 2019 तक, चीन के सतत विकास के स्तर ने साल दर साल लगातार सुधार दिखाया है, आर्थिक ताकत काफी बढ़ी है, सामाजिक जन जीवन आम तौर पर उन्नत हुआ है, समग्र संसाधन और पर्यावरण की स्थिति में सुधार हुआ है, खपत और उत्सर्जन नियंत्रण का उल्लेखनीय परिणाम मिला है, और शासन व संरक्षण का परिणाम भी धीरे-धीरे प्रमुख हो रहा है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वर्तमान में चीन विकास के नए चरण में प्रवेश कर चुका है और सतत विकास और परिवर्तन के महत्वपूर्ण दौर से भी गुज़र रहा है। "14वीं पंचवर्षीय योजना"(2021 से 2025 तक) के दौरान नई विकास अवधारणा का मजबूती से कार्यान्वयन किया जाना चाहिए। नए विकास पैटर्न के निर्माण में गति दी जानी चाहिए। सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र के 2030 एजेंडा को लगातार आगे बढ़ाया जाना चाहिए। अर्थव्यवस्था, समाज और पर्यावरण के बीच संतुलन को गतिशील रूप से बनाए रखना चाहिए, और चीन में अधिक समावेशी, लचीला और हरित सतत विकास की प्राप्ति को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
(श्याओ थांग)