भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6317 नये मामले दर्ज हुए

2021-12-22 16:06:06

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार की सुबह बताया कि पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 6317 नये मामले दर्ज हुए। इसे मिलाकर देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 34758481 हो गयी है।

मंगलवार की सुबह से 318 लोगों ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया। इस तरह इस महामारी में मृतकों की संख्या 478325 हो गयी है।

अब तक भारत में कुल 78190 सक्रिय मामले बने हुए हैं। अब ओमिक्रोन से संक्रमितों की संख्या 213 है, जिनमें दिल्ली और महाराष्ट्र के अलग-अलग तौर पर 57 और 54 हैं। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम