ब्लॉकचेन में बढ़ती चीन की रूचि

2021-11-25 18:46:53

पिछले साल चीन में ब्लॉकचेन परियोजनाओं के लिए एक बड़ा साल था, जब चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने साल 2019 के अंत में टेक्नोलॉजी के और अधिक विकास पर जोर देने के लिए बात कही।

टेक्नोलॉजी से भरी इस वर्तमान समय में हर चीज बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। और यह कहना गलत नही होगा की आने वाले समय में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी एक अलग ही मुकाम पाने वाला है, और उस समय इसकी अहमियत कुछ और ही होगा।

दरअसल, जब चीनी सरकार ने साल 2017 में क्रिप्टोकरेंसी पर प्रभावी रूप से प्रतिबंध लगाया, तो दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में ब्लॉकचेन तकनीक का भविष्य उज्ज्वल नहीं दिख रहा था। लेकिन साल 2019 के अंत में राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा समर्थन दिये जाने पर सारी चीजें पूरी तरह से बदल गईं।

एक साल से अधिक समय बाद, चीन ने ब्लॉकचेन सर्विस नेटवर्क नामक अपना "ब्लॉकचेन के लिए इंटरनेट" लॉन्च किया। निजी और सार्वजनिक दोनों संगठनों ने कई अन्य मामलों में भी ब्लॉकचेन को लागू किया, जिसमें प्रेषण (पैसा भेजना), सीमा-पार भुगतान, यात्रा, और कई अन्य शामिल हैं।

इसका मतलब यह नहीं है कि चीन में क्रिप्टोकरेंसी ने अपने पांव पसार लिये हैं। ब्लॉकचेन में राष्ट्रपति शी द्वारा अधिक शोध और निवेश का आह्वान किए जाने के कुछ ही हफ्तों बाद, चीन ने एक और क्रिप्टोकरंसी क्रैकडाउन की शुरुआत की।

चीन ब्लॉकचेन से आगे निकलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। यह भविष्य में एक महत्वपूर्ण तकनीक होगी। इसे 5जी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के समान स्तर पर रखा जा सकता है। इससे अगर इन क्षेत्रों में चीन का प्रभाव बढ़ता है, तो यकीनन अमेरिका की चिंता बढ़ सकती है।

लेकिन वास्तव में ब्लॉकचेन क्या है और चीन आज इसका उपयोग कैसे कर रहा है? दरअसल, ब्लॉकचेन प्रभावी रूप से लेनदेन का एक स्थायी लॉग है। डिजिटल सूची को तथाकथित ब्लॉक में संग्रहीत किया जाता है, प्रत्येक में लेनदेन का समय और डेटा होता है। रिकॉर्ड की डिजिटल सूची को बगैर पता लगाये परिवर्तित करना मुश्किल होता है।

बिटकॉइन के लिए, इसने डिजिटल मुद्रा के निर्माण और प्रबंधन को नियंत्रित करने के लिए एक केंद्रीकृत सर्वर की आवश्यकता की समस्या को हल किया है।

आज कई चीनी कंपनियां ब्लॉकचैन में निवेश कर रही हैं। देश की सबसे बड़ी तकनीकी कंपनियों से लेकर स्टार्ट-अप कंपनियां तक इस टेक्नोलॉजी को उपयोग करने की उम्मीद कर रही हैं। हाल के वर्षों में, कुछ अनोखी परियोजनाएँ तैयार हुई हैं, जैसे कि ब्लॉकचेन पर पार्टी की वफादारी का वादा करना। कुछ कंपनियों ने सुअर और चिकन की खेती के लिए भी इसका इस्तेमाल किया है।

हालांकि, ब्लॉकचेन को साल 2020 में सरकारी समर्थन में उल्लेखनीय वृद्धि मिली है। अप्रैल में, चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक नई राष्ट्रीय ब्लॉकचेन समिति की घोषणा की जो सरकार, थिंक टैंक, विश्वविद्यालयों और तकनीकी कंपनियों के विशेषज्ञों को एक साथ लाती है, ताकि उद्योगों में प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए मानक निर्धारित करने में मदद मिल सके।

इस समिति में एंट ग्रुप, बाइडू, जेडी.कॉम और टेनसेंट होल्डिंग्स सहित चीन के कई तकनीकी दिग्गज शामिल हैं। इनमें से कुछ कंपनियां पहले से ही सालों से ब्लॉकचेन का काम देख रही थीं।

ब्लॉकचैन का सबसे स्पष्ट उपयोग वित्त में है क्योंकि मौजूदा वित्तीय अवसंरचना को कम करके इसकी लागत कम करने की क्षमता है, जैसे कि सोसायटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन (स्विफ्ट), जो वैश्विक बैंकिंग हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करती है।

(अखिल पाराशर, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

रेडियो प्रोग्राम