वैश्विक संपर्क को आगे बढ़ाएगा यातायात सहयोग

2021-10-15 19:07:16

हमें विश्व की विकास प्रवृत्ति के अनुकूल कार्रवाइयां करनी चाहिए और वैश्विक यातायात सहयोग को आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि बुनियादी संरचनाओं के आपसी संपर्क और सभ्यताओं के संपर्क को आगे बढ़ाने का नया अध्याय जोड़ सकें। यह बात 14 अक्तूबर की रात को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वीडियो लिंक के जरिये दूसरे संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सतत यातायात सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने पाँच पहलें भी प्रस्तुत कीं।

हाल में कोविड-19 महामारी के झटके में विश्व आर्थिक पुनरुत्थान मुश्किल रहा। विश्व के विभिन्न देश विकास के असंतुलन की समस्या का सामना कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की उम्मीद है कि पेइचिंग में आयोजित हो रहे दूसरा संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सतत यातायात सम्मेलन उपरोक्त कठिनाइयों को दूर कर सकेगा।

हाल में चीन बड़े यातायात देश से शक्तिशाली यातायात देश की ओर अग्रसर है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो व्यापार रकम होने वाला देश बन चुका है। चीन-यूरोप शटल रेलगाड़ियां यूरोप के 23 देशों के 174 शहरों में गुजरती हैं। चीन द्वारा 140 देशों और 32 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ हस्ताक्षरित बेल्ट एंड रोड के सहयोग दस्तावेजों में अधिकांश यातायात और आपसी सहयोग से संबंधित है। चीन-लाऊस रेलमार्ग, इंडोनेशिया के जर्काता-बांडू रेलमार्ग समेत कई बुनियादी संरचनाओं की परियोजनाओं ने स्थानीय लोगों की यातायात स्थितियों में सुधार किया और उनके सामाजिक और आर्थिक सतत विकास को आगे बढ़ाया है।

इस साल के सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने घोषणा की कि चीन अंतर्राष्ट्रीय सतत यातायात नवाचार और ज्ञान केंद्र की स्थापना करेगा। यह वैश्विक यातायात के विकास के लिए चीन द्वारा किया गया नया योगदान होगा, जिसका अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने उच्च मूल्यांकन किया।

(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम