शांगहाई :ब्रिक्स नव विकास बैंक का औपचारिक तौर पर स्थायी मुख्यालय भवन में प्रवेश
ब्रिक्स नव विकास बैंक 29 सितंबर को औपचारिक तौर पर शांगहाई में स्थायी मुख्यालय भवन में प्रवेश हो गया, संबंधित रस्म उस दिन सुबह आयोजित हुई।
ब्रिक्स नव विकास बैंक ब्रिक्स देशों के बीच वास्तविक सहयोग का महत्वपूर्ण फल है, और शांगहाई में बसने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संगठन है। सितंबर 2021 के अंत तक, इस बैंक ने सदस्य देशों में लगभग 30 अरब अमेरिकी डॉलर के पैमाने के साथ कुल 80 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में स्वच्छ ऊर्जा, परिवहन, शहरी विकास, जल संसाधन और स्वास्थ्य, सामाजिक बुनियादी संस्थापन और डिजिटल बुनियादी संस्थापन शामिल हैं।
सितंबर 2021 की शुरु में ब्रिक्स नव विकास बैंक ने संयुक्त अरब अमीरात, उरुग्वे और बांग्लादेश के तीन नए सदस्य देशों को अवशोषित करते हुए विस्तार के अपने पहले दौर की घोषणा की, और इसका अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। अगले वर्ष चीन ब्रिक्स का अध्यक्ष देश बनेगा। चीन विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर ब्रिक्स देशों के बीच आर्थिक व्यापारिक सहयोग निहित शक्ति की खोज़ करेगा, और वैश्विक व्यापार निवेश की वृद्धि के लिए और ज्यादा योगदान देगा।
(श्याओ थांग)