अमेरिका को जल्द से जल्द सीरिया से सैनिकों को वापस लेना चाहिए : सीरियाई विदेश मंत्री

2021-09-26 15:39:47

अमेरिका को जल्द से जल्द सीरिया से सैनिकों को वापस लेना चाहिए : सीरियाई विदेश मंत्री_fororder_叙利亚

न्यूयॉर्क में 76वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस के दौरान, सीरिया के विदेश मंत्री फैसल मेकदाद ने चाइना मीडिया ग्रूप (सीएमजी) के साथ एक विशेष साक्षात्कार में सीरिया के मौजूदा हालात पर अपनी चिंता व्यक्त की।

मेकदाद ने सीरिया पर पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए एकतरफा प्रतिबंधों का वर्णन करने के लिए "राक्षसी व्यवहार" का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि एकतरफा प्रतिबंध अंततः नागरिकों को नुकसान पहुंचाता है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पश्चिमी देशों ने बार-बार कहा है कि उनके प्रतिबंधों में मानवीय आपूर्ति शामिल नहीं है। लेकिन तथ्य यह है कि आर्थिक प्रतिबंधों के कारण, सीरिया विदेशी मुद्रा को संभाल नहीं सकता है और अन्य देशों से आवश्यक दवाएं और अन्य सामग्रियों को खरीद नहीं सकता है। कोविड-19 महामारी के दौरान यह स्थिति विशेष रूप से गंभीर है।

मेकदाद ने कहा कि अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान छोड़ दिया है और उसे भी इराक से हटकर सीरिया छोड़ देना चाहिए।

अंजली

रेडियो प्रोग्राम