मध्य शरद उत्सव

2021-09-23 14:28:16

मध्य शरद उत्सव चीन में एक परंपरागत त्योहार है, जिसे मून फेस्टिवल और मिलन फेस्टिवल भी कहा जाता है। इस उत्सव में पुरातन काल से ही चंद्रमा की पूजा करने, चंद्रमा की प्रशंसा करने, मूनकेक खाने, और लालटेन देखने के साथ कमल के फूलों को निहारने जैसे रीति-रिवाज़ चले आ रहे हैं। चीन की राजधानी पेइचिंग में नाव पर झील में चंद्रमा की सुन्दरता देखना सबसे लोकप्रिय है। नाव धीरे-धीरे झील में चल रही है, और आकाश में एक चमकीला चाँद दिखता है। यह एक कितना सुन्दर दृश्य है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम