अमेरिका सरकार के ऋण चूक से व्यापक "आर्थिक आपदा" होने की आशंका

2021-09-20 17:18:48

अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट एल येलेन ने 19 सितंबर को चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी कांग्रेस ने जल्द से जल्द संघीय सरकार की ऋण सीमा नहीं बढ़ायी या इसकी प्रभावशीलता को निलंबित नहीं किया तो संघीय सरकार इस वर्ष अक्टूबर में ऋण पर चूक कर सकती है और व्यापक "आर्थिक संकट" पैदा हो सकती है।

येलेन ने चेतावनी दी कि अमेरिकी सरकार के कर्ज में चूक से "ऐतिहासिक वित्तीय संकट" शुरू होने की आशंका है और यह कोरोना महामारी से होने वाली आर्थिक क्षति को बढ़ा सकता है। ऋण चूक से ब्याज दरों में वृद्धि, स्टॉक की कीमतों में तेज गिरावट और अन्य वित्तीय उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा, वर्तमान अमेरिकी आर्थिक सुधार की स्थिति बिगड़ सकती है, आर्थिक विकास में अरबों डॉलर और लाखों नौकरियों का नुकसान हो सकता है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम