फ्रांस ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से अपने राजदूत वापस बुलाए

2021-09-18 17:26:33

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आदेश पर अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में स्थित दो फ्रांसीसी राजदूतों को वापस बुलाया जा रहा है। फ्रांस इस बात पर परामर्श करेगा कि ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बीच संपन्न परमाणु पनडुब्बी अनुबंध को एकतरफा तौर पर कैसे तोड़ा। इस अनुबंध के तहत ऑस्ट्रेलिया को फ्रांस की नौसेना द्वारा निर्मित 12 परमाणु पनडुब्बियां खरीदनी थी, जिस अनुबंध की कुल राशि 56 अरब यूरो थी। स्थानीय समय के अनुसार 17 सितंबर की रात फ्रांसीसी विदेश मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियान ने यह प्रेस बयान जारी किया।

जीन-यवेस ले ड्रियान ने कहा कि 15 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका द्वारा जारी किये संयुक्त बुलेटिन का परिणाम काफी गंभीर है। ऐसे में फ्रांस द्वारा उठाया गया कदम उचित है।  उन्होंने आगे कहा कि यह विश्वासघाती कार्यवाही स्वीकार नहीं की जा सकती है, जिससे भागीदार देशों के बीच संबंधों को गंभीर नुकसान पहुंचेगा।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम