शी चिनफिंग ने अफ़गान मुद्दे पर तीन सुझाव पेश किये

2021-09-18 17:11:42

शी चिनफिंग ने अफ़गान मुद्दे पर तीन सुझाव पेश किये_fororder_bi-3

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 सितंबर को दोपहर के बाद पेइचिंग में वीडियो के माध्यम से शांगहाई सहयोग संगठन और सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन के सदस्य देशों के नेताओं के अफ़गान मामला संयुक्त शिखर सम्मेलन में भाग लिया और महत्वपूर्ण भाषण भी दिया।

शी चिनफिंग ने कहा कि हाल ही में अफ़गानिस्तान की स्थिति में बड़ा परिवर्तन हुआ है। जिससे अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय स्थिति, सुरक्षा व स्थिरता पर महत्वपूर्ण असर पड़ता है। वर्तमान में अफ़गानिस्तान के सामने बहुत मुश्किलें व चुनौतियां मौजूद हैं। जल्द ही सामान्य स्थिति को बहाल करना सभी अफ़गान जनता का आवश्यक कर्तव्य है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और क्षेत्रीय देशों को भी इस पर ध्यान देना चाहिये।

साथ ही शी चिनफिंग ने तीन सुझाव भी पेश किये।

पहला, अफ़गान स्थिति को जल्दी से जल्दी स्थिरता के साथ संक्रमण करना चाहिये। दूसरा, अफ़गानिस्तान के साथ संपर्क व वार्ता करने की आवश्यकता है। और तीसरा, अफगान जनता को मुश्किलों को दूर करने के लिये सहायता दी जानी चाहिए।

अंत में शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि चीन विभिन्न पक्षों के साथ आदान-प्रदान व समन्वय को मजबूत करके एक साथ कोशिश कर अफ़गान जनता का समर्थन देना चाहता है, और इस क्षेत्र की स्थाई शांति व स्थिरता की रक्षा करना चाहता है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम