चीनी प्रतिनिधि ने पश्चिमी देशों में नरसंहार जैसे मानवाधिकारों के उल्लंघन अपराध की आलोचना की

2021-09-17 10:42:42

16 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 48वें सम्मेलन और सत्य के अधिकार पर विशेष प्रतिवेदक के बीच बातचीत हुई। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र स्थित चीन के स्थाई प्रतिनिधि मंडल के दूत चांग तुएन ने भाषण देते हुए कहा कि कई पश्चिमी देशों ने आधुनिक इतिहास में गंभीर मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है। हालांकि सच्चाई सभी जानते हैं, लेकिन न्याय कभी नहीं हुआ।

चांग तुएन ने कहा कि नरसंहार पश्चिमी देशों द्वारा किया गया एक गंभीर अपराध है। सैन्य हस्तक्षेप पश्चिमी देशों का वास्तविक कर्ज है। अमेरिका ने हाल ही में अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को जल्दबाजी में वापस ले लिया। अमेरिकी सेना ने काबुल में आम लोगों पर हवाई हमला किया। लेकिन सच्चाई और न्याय कहाँ है?

चांग तुएन ने कहा कि कुछ पश्चिमी देशों ने स्वदेशी लोगों को क्रूरता से सताया, सैन्य हस्तक्षेप और अत्याचार किए, और मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन किया। चीन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और संबंधित देशों से दृढ़ता से इस समस्या का सामना करने और अपराधियों को जवाबदेह ठहराने का आग्रह करता है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम