खून पसीने वाला घोड़ा

2021-09-16 18:53:31

चीन के शिनच्यांग स्वायत्त प्रदेश के उरूमछी शहर में स्थित एक घुड़दौड़ मैदान में लोगों को प्राचीन नायकों के विशेष वाहन “खून पसीने वाले घोड़े” मिल सकते हैं। सुना गया है कि इस तरह के घोड़े दिन में 500 किलोमीटर और रात को 400 किलोमीटर दौड़ सकते हैं। इन घोड़ों के सिर पतले होते हैं, और गर्दन लंबी होती हैं। लंबी टांगों के साथ पतली त्वचा और अच्छे बाल भी होते हैं। दौड़ते समय घोड़े की छवि बहुत सुन्दर लगती है, जो घोड़े की दुनिया में राजकुमार की भांति दिखाई देती है। त्वचा पतली होने के कारण घोड़े के दौड़ते समय लोग आसानी से इसके नस में बहते रक्त को देख सकते हैं। इसलिये इसे खून पसीने वाला घोड़ा कहा जाता है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम