वियतनाम कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु त्रोंग ने वांग यी से भेंट की
स्थानीय समयानुसार 11 सितंबर को वियतनाम कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव गुयेन फु त्रोंग ने हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, जो वियतनाम की औपचारिक यात्रा कर रहे हैं, से भेंट की।
गुयेन फु त्रोंग ने कहा कि वियतनाम और चीन दोनों देश समाजवादी रास्ते पर चलने और मार्क्सवाद-लेनिनवाद के विश्वास पर कायम रहते हैं। दोनों देशों के बीच कॉमरेड के साथ भाई जैसे व्यापक रणनीतिक सहयोग साझेदार संबंध हैं। जटिल व परिवर्तनशील अंतर्राष्ट्रीय स्थिति के सामने दोनों पक्षों को हाथ में हाथ डालकर एक साथ मुश्किलों को दूर करना, अपना-अपना सामाजिक विकास के लक्ष्य को पूरा करना चाहिये। वियतनाम और चीन के बीच एकजुटता और सहयोग को कोई हिला नहीं सकता और न ही बदल सकता है।
वांग यी ने सबसे पहले गुयेन फु त्रोंग के प्रति चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा दी गयी शुभकामनाएं पहुंचायी, और वियतनाम कम्युनिस्ट पार्टी की 13वीं कांग्रेस के सफल आयोजन की बधाई भी दी। वांग यी के अनुसार महासचिव शी चिनफिंग और महासचिव गुयेन फु त्रोंग के बीच मजबूत आपसी विश्वास और गहरी मित्रता की स्थापना की गयी है। दोनों पार्टियों और दोनों देशों के सर्वोच्च नेताओं के रणनीतिक नेतृत्व ने चीन-वियतनाम संबंधों के दीर्घकालीन, स्वस्थ व स्थिर विकास के लिये बुनियादी राजनीतिक गारंटी दी है।
चंद्रिमा


