चीनी राष्ट्रपति ने की पुर्तगाल, फिलिपिंस और मलावी के नेताओं के साथ फोन वार्ता

2021-08-28 16:08:27

27 अगस्त को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अलग अलग तौर पर पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा, फिलिपींस के राष्ट्रपति  रॉड्रिगो दुतेर्ते और मलावी के राष्ट्रपति लाजर चकविला के साथ फोन पर बातचीत कीं।

पुर्तगाल के राष्ट्रपति डी सूसा के साथ वार्ता में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और पुर्तगाल दोनों प्राचीन सभ्यता वाले देश हैं। दोनों देशों को संपर्क और समन्वय को मजबूत कर हाथ मिलाकर समान चुनौतियों का सामना करना चाहिए। चीन पुर्तगाल द्वारा महामारी रोधी कार्य का समर्थन करता रहेगा और मानव साझे स्वास्थ्य वाले समुदाय की रचना को आगे बढ़ाएगा। चीन हमेशा विश्व शांति का निर्माता, विश्व विकास का योगदानकर्ता और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का रक्षक है। चीन पुर्तगाल जैसे शांति प्रिय देशों के साथ मानव साझे भाग्य वाले समुदाय की रचना को आगे विकसित करना चाहता है। चीन पुर्तगाल के अफ्रीकी विकास साझेदारी पहल में भाग लेने का स्वागत करता है। चीन पुर्तगाल के साथ ऊर्जा, वित्त और बुनियादी संरचना के निर्माण आदि क्षेत्रों के सहयोग को आगे बढ़ाएगा। आशा है कि पुर्तगाल चीन-यूरोप संबंध के विकास को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका अदा कर सकेगा।

पुर्तगाल के राष्ट्रपति डी सूजा ने कहा कि पुर्तगाल चीन के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका का समर्थन करेगा और जी-20 आदि बहुपक्षीय ढांचे में संपर्क और समन्वय को मजबूत करेगा। पुर्तगाल चीन द्वारा अफगान जैसे क्षेत्रीय गर्म सवालों पर अहम भूमिका अदा करने का समर्थन करता है।

फिलिपींस के राष्ट्रपति के साथ फोन वार्ता में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन फिलिपींस के साथ मैत्री और आपसी विश्वास को गहरा करना चाहता है और फिलिपींस के साथ महामारी रोधी सहयोग को मजबूत करेगा। चीन फिलिस्तीन के साथ कई सहयोग परियोजनाओं को आगे बढ़ाएगा और क्षेत्रीय शांति व समृद्धि के लिए और बड़ा योगदान देगा।

फिलिपींस के राष्ट्रपति दुतेर्ते ने कहा कि पिछले 5 सालों में फिलिपींस-चीन संबंधों ने व्यापक सामरिक सहयोग संबंधों के नये युग में प्रवेश किया है। फिलिपींस चीन द्वारा वैश्विक महामारी रोधी काम में दिए गए योगदान की प्रशंसा करता है। फिलिपींस चीन के साथ मैत्री को बड़ा मूल्यवान समझता है और भू-राजनीति में चीनी हितों को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाइ नहीं करेगा।

मलावी के राष्ट्रपति चकविला के साथ वार्ता में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन मलावी के विश्वसनीय विकास साझेदारी है। चीन मलावी के साथ अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में सहयोग का विस्तार करना चाहता है और विकासशील देशों के समान हितों और अंतर्राष्ट्रीय न्यायता की रक्षा करेगा।

मलावी के राष्ट्रपति चकविला ने कहा कि मलावी एक चीन की नीति पर कायम रहता है और मानवाधिकार सवाल के बहाने दूसरे देशों के अंदरूनी मामलों में दखलंदाजी करने और वायरस ट्रैसेबिलिटी मुद्दे के राजनीतिकरण करने का विरोध करता है। मलावी अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में चीन के साथ संपर्क और सहयोग को मजबूत करना चाहता है।

(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम