अफ़गान स्थिति से यूरोपीय संघ के प्रति शरणार्थियों का दबाव और बढ़ेगा

2021-08-19 12:11:49

अफ़गान स्थिति से यूरोपीय संघ के प्रति शरणार्थियों का दबाव और बढ़ेगा_fororder_bi-3

यूरोपीय आयोग में अंदरूनी मामले की देखरेख करने वाले सदस्य यल्वा जोहानसन ने 18 अगस्त को कहा कि अफ़गानिस्तान की अस्थिर स्थिति से यूरोपीय संघ के प्रति शरणार्थियों का दबाव शायद और बढ़ेगा। उन्होंने यूरोपीय संघ के विभिन्न सदस्य देशों से अफ़गान शरणार्थियों को स्वीकार करने की अच्छी तैयारी करने की अपील की।

यूरोपीय संघ ने उसी दिन गृहमंत्री सम्मेलन का आयोजन करके अफ़गान शरणार्थी मामले की चर्चा की। सम्मेलन के बाद जोहानसन ने बयान जारी करके कहा कि यूरोपीय संघ सभी संभावित स्थितियों की तैयारी कर रहा है। लोगों को असुरक्षित, अपरंपरागत और अनियंत्रित मार्गों से यूरोपीय संघ में जाने से रोका जाना चाहिए। यूरोपीय संघ उन लोगों को नहीं छोड़ेगा जो अफगानिस्तान में तत्काल खतरे का सामना करते हैं।

जोहानसन ने यूरोपीय संघ के सदस्य देशों से शरणार्थी पुनर्वास से जुड़े काम को मजबूत करने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की। उनके अनुसार यूरोपीय आयोग सदस्य देशों के बीच समन्वय करने के लिये मदद देगी, और इसके प्रति आवश्यक अतिरिक्त वित्तीय समर्थन देगी। अभी तक बहुत से अफ़गान लोग पड़ोसी देशों में चले गये हैं। यूरोपीय संघ को उन देशों का समर्थन देना चाहिये।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम