पेइचिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेल केंद्रों का निर्माण अंतिम चरण में

2021-07-31 17:04:46

पेइचिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेल केंद्रों का निर्माण अंतिम चरण में_fororder_1

31 जुलाई को वर्ष 2022 के शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी के लिए पेइचिंग के आवेदन की सफलता की छठी वर्षगांठ है। रिपोर्टों के अनुसार, शीतकालीन ओलंपिक खेल केंद्रों का निर्माण अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है।

पेइचिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेल केंद्रों का निर्माण अंतिम चरण में_fororder_3

गौरतलब है कि पेइचिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों के स्टेडियमों का निर्माण 2016 में शुरू हुआ था। अब तक 12 स्टेडियमों का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं मुख्य संचालन केंद्र, पेइचिंग शीतकालीन ओलम्पिक आयोजन समिति का कार्यालय क्षेत्र, तकनीकी संचालन केंद्र, यातायात संचालन केंद्र और पंजीकरण केंद्र का निर्माण पूरा हो गया है, और इन्हें उपयोग में लाया जा रहा है।

पेइचिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेल केंद्रों का निर्माण अंतिम चरण में_fororder_2

पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक आयोजन समिति के योजना और निर्माण विभाग के निदेशक ल्यू य्वीमिन ने कहा कि आजकल टोक्यो ओलंपिक आयोजित हो रहा है। हम महामारी के खिलाफ़ टोक्यो की उपायों पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं और टोक्यो के अनुभवों से सीखेंगे। महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए पेइचिंग की नीतियों के आधार पर विस्तृत महामारी-रोधी योजना बनाएंगे।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम