जिनेवा :“शिनच्यांग एक अच्छी जगह है”शीर्षक वीडियो आदान-प्रदान सम्मेलन आयोजित

2021-07-09 17:24:42

जिनेवा :“शिनच्यांग एक अच्छी जगह है”शीर्षक वीडियो आदान-प्रदान सम्मेलन आयोजित_fororder___172.100.100.3_temp_9500033_1_9500033_1_6016_19cc112c-1ccb-443f-a366-a167a4f5b90b

हाल ही में जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र चीनी प्रतिनिधि मंडल और शिनच्यांग उईगुर स्वायत्त प्रदेश ने संयुक्त रूप से“शिनच्यांग एक अच्छी जगह है”शीर्षक वीडियो आदान-प्रदान सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें रूस, सऊदी अरब, पाकिस्तान, क्यूबा, बेलारूस, थाईलैंड, ईरान, इराक, अल्जीरिया, बांग्लादेश, कैमरून आदि 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ राजनयिकों, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के अधिकारियों और संवाददाताओं ने भाग लिया।

जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी स्थाई प्रतिनिधि, राजदूत छन श्य्वी ने भाषण देते हुए कहा कि जातीय एकता शिनच्यांग में विभिन्न जातियों के लोगों की जीवन रेखा है और शिनच्यांग के विकास और प्रगति की मूल आधारशिला है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में शिनच्यांग में विभिन्न जातियों के लोग एकजुट होकर प्रयासरत हैं। उन्होंने आर्थिक सामाजिक विकास में शानदार उपलब्धियां प्राप्त कीं।

राजदूत छन ने कहा कि चाहे कुछ देशों या ताकतों द्वारा कितना बदनाम किया जाए, शिनच्यांग की समृद्धि और विकास को रोका नहीं जा सकता, और वहां विभिन्न जातियों के लोगों के हाथ मिलाकर समान प्रयास करने और एक साथ प्रगति हासिल करने की स्थिति को बदला नहीं जा सकता।

उत्तर कोरिया, श्रीलंका, वेनेजुएला, बेलारूस, ईरान, लाओस, कैमरून, इथियोपिया आदि देशों के प्रतिनिधियों ने भाषण देते समय चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की जनता की प्रधानता वाली शासन अवधारणा की प्रशंसा की, और कहा कि सीपीसी ने चीनी जनता का नेतृत्व कर पूर्ण गरीबी हटाने समेत महान उपलब्धियां प्राप्त कीं। चीन के शिनच्यांग में विभिन्न जातियों के लोग एकता के साथ रहते हैं। वर्तमान में शिनच्यांग में अर्थतंत्र समृद्ध और विकसित है, समाज स्थिर है, जातीय सामंजस्यपूर्ण है, विभिन्न जातियों के लोग समानता के साथ सभी अधिकारियों का उपभोग करते हैं। लेकिन कुछ पश्चिमी देश राजनीतिक उद्देश्य से तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर झूठ गढ़ते हैं, चीन को बदनाम करते हैं। उनका लक्ष्य शिनच्यांग मुद्दे का उपयोग कर चीन के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप करना है। अंतरराष्ट्रीय समदाय को पश्चिमी देशों की राजनीतिक मंशा का समान रूप से विरोध करना चाहिए, शिनच्यांग मुद्दे पर चीन के न्यायिक रूख का समर्थन करना चाहिए, और अपनी संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता की रक्षा में चीन का समर्थन करना चाहिए।  

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम